Home - घर में मिलेगा थिएटर का मजा, 115 इंच का TV लाया LG;...

घर में मिलेगा थिएटर का मजा, 115 इंच का TV लाया LG; कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर में थिएटर का मजा चाहिए, तो LG का नया 115-inch QNED evo Mini LED TV आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। 115 इंच के इस नए टीवी की कीमत 15 लाख रुपये के करीब है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ पावरफुल साउंड भी मिलेगा।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

LG 115-inch QNED evo Mini LED TV launches in India: इस फेस्टिव सीजन अगर आप अपने घर के लिए बड़ा स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, ताकि घर पर ही सिनेमा हॉल का मजा लिया जा सके, तो एलडजी का नया टीवी आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। एलजी ने भारतीय बाजार में अपना 115-इंच का QNED evo AI Mini LED TV लॉन्च किया है, जो इसकी 2026 QNED evo लाइनअप में सबसे बड़ी स्क्रीन वाला टीवी है। कंपनी का कहना है कि इसे एक बड़ी 4K मिनी LED स्क्रीन के साथ-साथ कंपनी की लेटेस्ट AI प्रोसेसिंग तकनीक से भी लैस किया गया है। इसकी कीमत भी कमाल की है। दरअसल, एलजी के इस नए टीवी की कीमत 14,99,990 रुपये है, यानी कंपनी ने इसे खासतौर से लग्जरी होम थिएटर एक्सपीरियंस चाहने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया है। 15 लाख के इस टीवी में क्या-क्या मिलेगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

एलजी के इस नए टीवी की कीमत 14,99,990 रुपये है, यानी कंपनी ने इसे खासतौर से लग्जरी होम थिएटर एक्सपीरियंस चाहने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया है।

LG के नए टीवी के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

एलजी के इस नए टीवी का मॉडल नंबर 115QNED90BL है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 115-इंच का 4K QNED मिनी एलईडी पैनल है। कंपनी का कहना है कि इसका प्रिसिजन डिमिंग अल्ट्रा, हजारों लोकल डिमिंग जोन को कंट्रोल करता है, जिससे डीप ब्लैक और बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलते हैं। इसका डायनामिक क्यूएनईडी कलर प्रो, कलर्स को हैंडल करता है और इसमें इंटरटेक सर्टिफाइड 100% कलर वॉल्यूम है। एचडीआर सपोर्ट में डॉल्बी विजन, एचडीआर10 और एचएलजी शामिल हैं।

LG 115-inch QNED evo Mini LED TV

साउंड भी पावरफुल

इस टीवी को ‘अल्फा 8 AI प्रोसेसर 4K जेन 3’ से लैस किया गया है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि इसे कंपनी के OLED एक्सपीरियंस के आधार पर तैयार किया गया है। यह AI सुपर अपस्केलिंग, AI पिक्चर प्रो और डायनामिक टोन मैपिंग प्रो को पावर देता है, ताकि इतने बड़े स्क्रीन पर कंटेंट एकदम शार्प दिखे। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 40W का 2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है, और AI साउंड प्रो की मदद से इसमें 11.1.2-चैनल का वर्चुअल इफेक्ट मिलता है।

AI का सपोर्ट, ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स

गेमर्स को इसमें 165 हर्ट्ज तक का VRR, AMD फ्रीसिंक प्रीमियम, ALLM और मोशन बूस्टर मिलता है, जो फुल एचडी पर रिफ्रेश रेट को 330 हर्ट्ज तक बढ़ा देता है। यह TV वेबओएस 26 पर चलता है, जिसमें स्पोर्ट्स पोर्टल, स्पोर्ट्स अलर्ट, AI कंसीयज, वॉयस ID और गूगल जेमिनी और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट के लिए मल्टी-AI सपोर्ट शामिल हैं। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए भी ढेर सारे ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें eARC के साथ चार 4K 120 हर्ट्ज एचडीएमआई पोर्ट, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.3 दिए गए हैं। बिना स्टैंड के इस टीवी का वजन लगभग 93.3 kg है।

LG 115-इंच QNED evo की कीमत और उपलब्धता

भारत में LG 115QNED90BL की कीमत 14,99,990 रुपये है, जबकि इसकी एमआरपी 18,99,990 रुपये है। यह अब एलजी इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है। एलजी ने पहली बार इस 115-इंच मॉडल को अप्रैल में अपनी 2026 QNED evo लाइनअप के साथ पेश किया था, और अब यह भारत में LG की 2026 AI TV रेंज में सबसे ऊपर है।

Amazon पर मिल रहे इन बड़े स्क्रीन वाले टीवी पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN