Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवा चौथ की मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आज़माए ये...

करवा चौथ की मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आज़माए ये बेहतरीन टिप्स, सुर्ख लाल चढ़ेगा रंग

3
0

Source :- INDIATV NEWS

किसी भी व्रत या त्यौहार से पहले महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। यह सोलह श्रृंगार का एक अहम हिस्सा माना जाता है। खासकर, करवा चौथ में तो मेहंदी को सुहाग की निशानी मानी जाती है इसलिए इस त्यौहार पर हर महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी का रंग जितना गहरा चढ़ता है, हाथों की सुंदरता उतनी ही बढ़ जाती है। लेकिन कई बार मेहंदी लगाने के बाद भी मनचाहा रंग नहीं चढ़ पाता। अगर आप भी इस करवा चौथ पर हाथों में सुर्ख लाल और गहरी मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो उसे लगाने से पहल और मेहंदी सूखने के बाद इन कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मेहंदी में इन चीजों को घोलने से रंग हो सकता है डार्क 

  • चायपत्ती या कॉफी: मेहंदी का रंग डार्क हो इसलिए मेहंदी का घोल तैयार करते समय उसमें सादे पानी की जगह चायपत्ती या कॉफी का इस्तेमाल करें। चाय और कॉफी के पानी को अच्छी तरह से उबालकर उस पानी को छानें और फिर इस पानी का इस्तेमाल मेहंदी के घोल में बनाने के लिए इस्तेमाल करें। 

  • नीलगिरी और लौंग का तेल: मेहंदी के घोल में चायपत्ती और कॉफी का इस्तेमाल करने के बाद आप मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए आप अपने हाथों पर सबसे पहले नीलगिरी या लौंग का तेल लगाएं। इसके बाद आप मेहंदी लगाएं। इसकी गर्माहट रंग को गहरा करती है।

मेहंदी सूखने के बाद क्या करें? 

  • और चीनी का घोल: जब मेहंदी सूखने लगे, तब रुई से नींबू और चीनी का घोल लगाएं। नींबू और चीनी का घोल बनाने के लिए एक छोटे कप में आधा कप से भी कम पानी लें और उसमें नींबू का रस और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब पानी में चीनी अच्छी तरह मिल जाए तब रुई की मदद से अपने हाथों पर लगाएं। 

  • लौंग का धुआं: इसके अलावा आप तवे पर कुछ लौंग डालकर उसके धुएं से हाथों को सेंक सकती हैं। लौंग में मौजूद प्राकृतिक तेल यूजेनॉल और गर्मी से मेहंदी का रंग गहरा और डार्क मरून हो जाता है। इसके अलाव सिर्फ 5 मिनट में मेहंदी में गहरा लाल रंग आ सकता हैं, घर में बनाकर लगाएं, आल्ता और मेहंदी दोनों का काम करेगी

SOURCE : INDIATV NEWS