Home rss business hindi पस्त बाजार में भी चमक रहा यह शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने कहा-...

पस्त बाजार में भी चमक रहा यह शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- अभी 43% तक उछलेगा भाव

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • पिछले छह महीनों में फिजिक्सवाला शेयर के दाम 40% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है
  • ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए ₹200 का टारगेट प्राइस तय करते हुए ‘बाय’ (खरीदने) की सलाह दी है

सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को जब बाजार में हाहाकार मचा हुआ था तब कुछ चर्चित शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए। इनमें से एक शेयर अलख पांडे की अगुवाई वाली कंपनी फिजिक्सवाला (Physicswallah) का है। इस शेयर में गुरुवार को एक पर्सेंट से अधिक तेजी दर्ज की गई। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक इस शेयर में और तेजी की गुंजाइश है।

शेयर का परफॉर्मेंस

पिछले छह महीनों में फिजिक्सवाला शेयर के दाम 40% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स में 8% की गिरावट के मुकाबले फिजिक्सवाला के शेयर की कीमत में इस साल अब तक 42% की बढ़ोतरी हुई है। महीने के हिसाब से देखें तो सितंबर में 6% की बढ़त के बाद अक्टूबर में अब तक इसमें 14% उछाल आया है। पिछले साल 18 नवंबर को शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹162.05 पर पहुंचे गया था। हालांकि, इस साल 4 मार्च को ये 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹77.75 पर आया था। वहीं, गुरुवार 8 अक्टूबर को BSE पर शेयर 1.11% चढ़कर ₹140.95 पर बंद हुआ। बता दें कि बीते चार कारोबारी दिन से यह शेयर गुलजार है।

मोतीलाल ओसवाल का क्या कहना है?

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मानना ​​है कि फिजिक्सवाला के कई स्वतंत्र ग्रोथ इंजन अगले 3-4 वर्षों में लगभग 30% ऑनलाइन CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) का संकेत देते हैं, साथ ही इसी अवधि में EBITDA में लगातार सुधार की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि कंपनी के पास ऑनलाइन टेस्ट की तैयारी के क्षेत्र में लगभग एकाधिकार जैसी स्थिति है, साथ ही नेगेटिव वर्किंग कैपिटल और K-12, स्टेट बोर्ड, नई कैटेगरी और दक्षिण भारत जैसे कई स्वतंत्र ग्रोथ इंजन हैं। हमें उम्मीद है कि EBITDA FY27E में लगभग ₹600 करोड़ से बढ़कर चार वर्षों में लगभग ₹2,000 करोड़ हो जाएगा।”

ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए ₹200 का टारगेट प्राइस तय करते हुए ‘बाय’ (खरीदने) की सलाह दी है, जिसका मतलब है कि इसमें 43% तक की बढ़त की संभावना है।

अलख पांडे ने दिए थे संकेत

बीते दिनों फिजिक्सवाला के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे ने कारोबार विस्तार की योजना के बारे में बताया था। अलख पांडे ने बताया कि अगले दो साल तक अपना आधार दक्षिण भारत में स्थानांतरित करेंगे। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए फिजिक्सवाला ने मोहन बाबू विश्वविद्यालय (एमबीयू) के साथ पांच साल का समझौता किया है।

इसके तहत कंपनी विश्वविद्यालय के करीब 18,000 छात्रों को ऑनलाइन एआई, कौशल विकास और करियर केंद्रित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, ”अगले 24 महीनों में मैं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं, ताकि इन क्षेत्रों में पीडब्ल्यू की मौजूदगी बढ़ाई जा सके तथा यहां भी वही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके, जो हम अन्य राज्यों में दे रहे हैं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN