Home rss business hindi 9 महीने में 947% की तूफानी तेजी, इस शेयर ने 1 लाख...

9 महीने में 947% की तूफानी तेजी, इस शेयर ने 1 लाख रुपये के बनाए 10 लाख रुपये से ज्यादा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर 9 महीने में 947% उछल गए हैं
  • स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने 9 महीने में 1 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट को 10 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस साल अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को BSE में 1011.75 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल कंपनी के शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 9 महीने में 947 पर्सेंट उछल गए हैं। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने 9 महीने में 1 लाख रुपये के निवेश को 10 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है।

1 लाख रुपये के बना दिए 10 लाख रुपये से अधिक
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के शेयर 8 जनवरी 2026 को 96.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 अक्टूबर 2026 को BSE में 1011.75 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में 9 महीने में 947 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। अगर किसी व्यक्ति ने 8 जनवरी 2026 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट किया होता और अपने निवेश को अब तक बनाए रखा होता तो एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 10.44 लाख रुपये होती।

इस साल अब तक 890% उछले हैं स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के शेयरों में इस साल अब तक 890 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2026 को 102.45 रुपये पर थे। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर 8 अक्टूबर 2026 को 1011.75 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 405 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 200.60 रुपये से बढ़कर 1011.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 22 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले 5 साल में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 382 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 52,009 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1054.45 रुपये है। वहीं, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 84.65 रुपये है।

नोमुरा ने 1350 रुपये का दिया है टारगेट
विदेशी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा (Nomura) ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) का कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। यानी, कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। नोमुरा ने कंपनी के शेयरों के लिए 1350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN