Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/kjo_1790090210348_qrPc_1790090227303_12ET_718554a0-0e88-4bc1-85ae-539b054b2b10_3eRA.jpgकरण जौहर ने हाल ही में अपनी फिल्म कभी अलविदा ना कहना को लेकर की बात की और बताया कि उनके पिता जिंदा होते तो वह कभी अलविदा ना कहना नहीं बना देते।
करण जौहर ने साल 2006 में फिल्म बनाई थी कभी अलविदा ना कहना। इस फिल्म को हालांकि काफी नेगेटिव रिव्यूज मिले थे। फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस मूवी पर ये आरोप लगाए गए कि ये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को प्रमोट कर रहा है। अब हाल ही में करण ने कभी अलविदा ना कहना की शूटिंग के चैलेंजिंग एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की। करण ने यह भी बताया कि अगर उनके पिता यश चोपड़ा जिंदा होते तो वह कभी करण को ऐसे सेंसिटिव टॉपिक पर फिल्म नहीं बनाने देते।
शाहरुख बोलते थे कैसे लोगों को पसंद करने लायक बनूं
द मराकेच फिल्म फेस्टिवल से बात करते हुए करण ने कहा, ‘एक कॉम्पलीकेटेड फिल्म का शूट था। मेनस्ट्रीम में ये सबसे बड़े बजट की फिल्म थी। शाहरुख खान जो परफेक्ट पति, भाई, लवर, बेटा है वो अपनी बाउंड्री से बाहर जाकर अफेयर करता है। हमें नहीं पता था कि दर्शक इस किरदार या रिलेशनशिप को एक्सेप्ट करेगी की नहीं। शाहरुख और मैं आपस में बातचीत करते थे और वह मुझसे कहते थे कि मुझे नहीं पता कि खुद को लोगों को पसंद आने लायक कैसे बनाया जाए। हम दोनों के लिए बतौर एक्टर और डायरेक्टर काफी चैलेंजिग था।
सभी बाउंड्री को तोड़कर फिल्म बनाई
करण के फिर कहा, ‘इस फिल्म को डायरेक्ट करने के बाद मेरे पिता का निधन हो गया था। मुझे नहीं लगता कि वह मुझे कभी ऐसी फिल्म बनाने देते क्योंकि वह काफी ट्रेडिशनल और कन्जर्वेटिव थे। जब उनका निधन हुआ मुझे लगा कि मेरे साथ कोई नहीं है इसलिए मैंने सभी बाउंड्री, मर्यादा को तोड़कर वो बनाया जो मुझे बनाना था।’
आज भी फिल्म को नहीं किया जाता पसंद
करण ने फिर आगे कहा, ‘लोगों को लगा कि वो समय से आगे की फिल्म बनी है। लेकिन मुझे लगता है कि आज के समय में ज्यादा मुश्किलें आती इस टॉपिक पर फिल्म बनाने में। मैंने लीड स्टार्स को लिया, मुझे नहीं लगता कि हमारे दर्शक 19 साल बाद अब भी तैयार है ऐसे टॉपिक के लिए। मुझे याद है कि फिल्म की पहली स्क्रीनिंग में जब शाहरुख और रानी होटल रूम में जाते हैं और इंटीमेट होते हैं तो एक कपल जो वहां बैठा होता है, उसमें से पत्नी ने पति को देखा। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। तब मुझे एहसास हुआ कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें ये पसंद नहीं आया।’
करण जौहर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अब उनके प्रोडक्शन्स से फिल्म नागजिला आने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




