Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/pm_modi_1785732303438_1785732325308_27321240-e232-4fee-a0c1-b9a87d89f0f4.jpgBhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, उन्होंने वीडियो पोस्ट कर छात्रों को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी है।
पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाले प्रदर्शनकारियों को भूमि पेडनेकर ने लताड़ा, छात्रों ने कर दिया ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया पर तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं। दरअसल, भूमि ने रविवार को वीडियो पोस्ट कर युवाओं को सलाह दी कि वे बिना अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए अपना गुस्सा जाहिर करें, क्योंकि ऐसी भाषा देश की संस्कृति को नहीं दर्शाती। ऐसे में लोग भड़क गए। लोगों ने उनसे पूछा कि उन्होंने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों की पिटाई, लाठीचार्ज और उन पर बंदूकें तानने की घटनाओं के बारे में कुछ क्यों नहीं कहा।
भूमि पेडनेकर ने अपने वीडियो में क्या कहा?
भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल की जा रही अभद्र भाषा, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर चिंता जताई। एक्ट्रेस ने कहा, ‘अभी जो वीडियो सामने आ रहे हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल देश का युवा कर रहा है… हम इस तरह बात नहीं करते। हम देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं। युवाओं को बिना अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए, शालीनता के साथ अपनी असहमति और गुस्सा जाहिर करना चाहिए।’
भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे सवाल
सोशल मीडिया यूजर्स भूमि के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों की भाषा पर तो आपने बात कर ली, लेकिन पुलिस की उस कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं कहा जिसमें कई छात्र घायल हुए थे। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या सही है? कोई आपको एक गाली दे या आप पर AK47 से गोली चलाए? आप भाषा की तो निंदा कर रही हैं, लेकिन उस हिंसा की निंदा नहीं कर रही हैं जिसका स्टूडेंट्स को सामना करना पड़ा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जब हमारे मंत्री ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तब भी आपको उनकी आलोचना करनी चाहिए।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘भूमि, सम्मान मांगा नहीं जा सकता!! कमाना पड़ता है।’
क्यों हो रहा था प्रदर्शन?
ये पूरा विवाद नीट पेपर लीक मामले के बाद शुरू हुआ था। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए थे। वे एजुकेशन सिस्टम में सुधार और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करने लगे थे। जब उनकी मांगे नहीं सुनी गईं तब उन्होंने 20 जुलाई के दिन संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की। ऐसे में पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों को पीटे जाने के वीडियो वायरल हुए, जिससे जन आक्रोश और बढ़ गया। इसी गुस्से के बीच कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारी नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दिए थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




