Home BUSINESS NEWS HINDI ITC के शेयरों में आज 4% की उछाल, नेट प्रॉफिट गिरने के...

ITC के शेयरों में आज 4% की उछाल, नेट प्रॉफिट गिरने के बाद भी क्यों उछला शेयर?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ITC Share Price: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी के शेयरों में आज करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद दर्ज की गई है। पहले क्वार्टर में आईटीसी के शेयरों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। इसके बाद भी शेयरों का दाम लगातार बढ़ रहा है। बता दें, बीएसई में आज बढ़त के साथ बीएसई में 282.60 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 292.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

ITC के नेट प्रॉफिट में गिरावट (ITC Q1 Results 2026)

इस कंपनी के नेट प्रॉफिट में 27 प्रतिशत की गिरावट सालाना आधार पर देखने को मिली है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि अप्रैल से जून 2026 के टाइम पीरियड में कुल 3579 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। इंडस्ट्री को इससे अधिक के नेट प्रॉफिट की उम्मीद थी। लेकिन टैक्स बढ़ने का असर कंपनी के ग्रोथ पर साफ देखने को मिल रहा है। बता दें, पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 5113 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।

आईटीसी के लिए अच्छी बात यह है कि ऑपरेशनल रेवनयू के मोर्चे पर 28 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पहले क्वार्टर में कुल आय 26943 करोड़ रुपये रहा है। बीते फाइनेंशियल ईयर के पहले क्वार्टर में 21694 रुपये की कमाई हुई थी। बता दें, ITC का EBITDA भी 27.90 प्रतिशत लुढ़क गया है।

सिगरेट बिजनेस में उछाल

आईटीसी ने जून तिमाही में अपने सिगरेट कारोबार से ऑपरेटिंग रेवन्यू में 73.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। यह बढ़कर 16,596.67 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 9,553.86 करोड़ रुपये था।

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा

स्टॉक मार्केट में आईटीसी के शेयर लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक का दाम 30 प्रतिशत गिरा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 426.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 275 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3.63 लाख करोड़ रुपये का है।

दो साल में स्टॉक की कीमतों में 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। तीन साल में शेयरों का दाम 32 प्रतिशत लुढ़का है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN