Home BUSINESS NEWS HINDI पेट्रोल, डीजल, LPG के बाद हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल...

पेट्रोल, डीजल, LPG के बाद हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल ATF भी हुआ सस्ता

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पेट्रोल, डीजल, LPG के बाद हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल भी आज सस्ता हुआ है। केंद्र सरकार ने बुधवार को घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एविएशन टर्बाई फ्यूल (ATF) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। दिल्ली में अब एटीएफ की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

बता दें 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज 183.50 रुपये की कटौती की गई है, जो इस साल की पहली कमी है। जबकि,, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दूसरी ओर नायरा ने पेट्रोल के दाम 5 और डीजल के 3 रुपये घटाई है। जबकि, सरकारी कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

एक दिन पहले ही बढ़ा था विंडफॉल टैक्स

इससे एक दिन पहले मंगलवार को केंद्र ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में बदलाव किया था, जबकि देश में बिकने वाले पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को दो नोटिफिकेशन जारी कर ईंधन निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को अपडेट किया। यह कदम निर्यात शुल्कों की हर दो सप्ताह में होने वाली समीक्षा का हिस्सा है, जो 27 मार्च को पश्चिम एशिया संकट के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था।

पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर कितना टैक्स

अब पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क 4 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 8.5 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है। दोनों पर सड़क एवं RIC शून्य है, इसलिए पूरा निर्यात शुल्क SAED के रूप में लगेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार एटीएफ निर्यात पर SAED 7.5 रुपये प्रति लीटर होगा। तीनों नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं।

बता दें सरकार हर दो सप्ताह में पिछली समीक्षा के बाद कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर इन दरों की समीक्षा करती है। इससे पहले 16 जून को आखिरी बार संशोधन किया गया था।

निर्यात शुल्क से छूट पाने वाले देशों की लिस्ट

दरों में बदलाव के साथ-साथ केंद्र सरकार ने इस निर्यात शुल्क से छूट पाने वाले देशों की संख्या भी बढ़ा दी है। पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर छूट थी। अब यह छूट मॉरीशस और मालदीव को भी दी गई है।

एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि घरेलू खपत के लिए बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए, जहां निर्यातकों पर आज से टैक्स का बोझ बदलेगा, वहीं भारत में पंपों पर पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले उपभोक्ताओं पर इन नोटिफिकेशनों का कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN