Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार प्रियंका चाहर ने एक्स बॉयफ्रेंड को बताया मैरिज मैटेरियल, बोलीं- मैं अंकित...

प्रियंका चाहर ने एक्स बॉयफ्रेंड को बताया मैरिज मैटेरियल, बोलीं- मैं अंकित गुप्ता से शादी…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/Ankit_and_P_1790757826233_Ov5z_1790757838438_5uZn_5f8d60bd-c737-452c-a364-b3a50b0b121e_3ZHh.jpg

Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी ने एक पॉडकास्ट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड की तारीफ में उन्हें मैरिज मैटेरियल बताया।

रियलिटी टीवी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी अपने एक्स बॉयफ्रेंड की तारीफों के पुल बांधती नजर आईं। प्रियंका ने कहा कि वह अंकित गुप्ता से शादी करना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह एकदम सटीक ‘मैरिज मैटिरियल’ हैं। जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्हें अंकित से अलग होने का पछतावा है, और अंकित की जिंदगी में कौन उनकी जगह ले सकती है? तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे जिंदगी में किसी बात का पछतावा नहीं है। मैंने जो भी फैसले लिए वो ठीक थे। और मैं कौन होती हूं यह तय करने वाली कि उनकी जिंदगी में कौन लड़की मेरी जगह ले सकती है।

यूं शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता

मालूम हो कि नागिन-7 और बिग बॉस 16 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने टीवी की दुनिया में अपनी शुरुआत सीरियल ‘उडारियां’ के जरिए की थी। इसी शो में उनके को-स्टार अंकित गुप्ता के साथ एक्ट्रेस का नाम जोड़ा गया था। ऐसी खबरें उड़ी थीं कि प्रियंका और अंकित एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। गॉसिप गलियारों की मानें तो दोनों काफी वक्त तक साथ रहे लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया। बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट ‘ऑनेस्टली व्हाई नॉट’ में प्रियंका चाहर ने कहा कि वह अंकित से शादी करना चाहेंगी।

‘यह मेरे और उनके बीच की बात’

करीब साल भर तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में फाइनली एक पॉडकास्ट में कई राज खोले। पहली बार उन्होंने अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की और कहा, “यह बस मेरे और उसके बीच की बात है। कई बार ऐसा हुआ है, ऐसा जरूरी नहीं है कि जब 2 लोग साथ में हों तभी वह रिश्ता सही होगा।” इसी बातचीत में जब आगे प्रियंका चाहर चौधरी से पूछा गया कि कैसे ब्रेकअप के बाद से एक्टर टफ टाइम फेस कर रहे हैं और क्या उन्हें लगता है कि वह एक सही पार्टनर हैं?

मैरिज मैटेरियल हैं अंकित गुप्ता!

इन सवालों के जवाब में नागिन-7 फेम एक्ट्रेस ने कहा, “कोई भी किसी को सही दिशा नहीं दिखा सकता। हम दोनों ही काफी मैच्योर हैं, हमने खुद अपनी जिंदगियां चुनी हैं, और आगे भी खुद ही चुनेंगे। मैं इस सब में नहीं पड़ना चाहती कि उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। हम सभी एडल्ट हैं, और हमने जिंदगी देखी है, तो हमें पता है कि क्या करना चाहिए। एक का पूरे वक्त किसी को रोकते-टोकते और समझाते रहना मुझे नहीं लगता काम करेगा। वह बहुत अच्छा लड़का है।” आगे प्रियंका ने ‘किल, मैरी और हुक’ रैपिड फायर में अंकित के लिए मैरिज चुना और कहा- मैं अंकित गुप्ता से शादी करना चाहूंगी। वह जाहिर तौर पर मैरिज मैटेरियल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN