Home मनोरंजन समाचार बच्चों ने तो सिर्फ रिजाइन मांगा, लेकिन सोसाइटी सीधा पावर छीन लेगी;...

बच्चों ने तो सिर्फ रिजाइन मांगा, लेकिन सोसाइटी सीधा पावर छीन लेगी; पीएम मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज का रिएक्शन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/parbi_1785558897672_1785558907279_6f9db4dc-6b13-4f63-ae48-becf29ba9c5b.jpg

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर किया सोशल मीडिया पर जहां वह बताते हैं कि बच्चों ने उन्हें गाली दी है। इस वीडियो के बाद प्रकाश राज ने भी वीडियो शेयर किया है और अपनी बात रखी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि कुछ छात्रों ने उन्हें और उनकी मां को गाली दी, लेकिन वह उन्हें माफ कर देना चाहते हैं। पीएम मोदी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्टर प्रकाश राज ने भी एक वीडियो शेयर किया है और अपनी बात रखी है। प्रकाश ने कहा कि बच्चों का साथ दें और उनका भविष्य खराब ना करें।

प्रकाश बोले बच्चे गलती करते हैं तो उन्हें समझाते हैं

प्रकाश वीडियो में बोलते हैं, ‘हाय फ्रेंड, ये इस देश के पैरेंट्स की तरफ से है। जब बच्चे गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं और अपने से बड़ों को बुरा बोलते हैं तो हम उन्हें बोलते हैं कि प्लीज ऐसा मत करो या हम उन्हें वॉर्न करते हैं और बोलते हैं कि दोबारा मत करना। लेकिन हम उन पर क्रिमिनल केस नहीं लगाते हैं या उन्हें हैरास नहीं करते हैं।’

प्रकाश ने कहा- हमें जिम्मेदारी लेनी चाहिए

प्रकाश ने कहा, ‘एक और चीज हमारी भी जिम्मेदारी बनती है क्योंकि हमने उन बच्चों को परेशान और बेबस बनाया। वे टूटे सिस्टम की वजह से दूसरे बच्चों को मरते हुए देख रहे हैं और फिर सिस्टम से उम्मीद ही खो देते हैं। जब उन पर लाठियां और पैलेट गन चलाई जाती हैं और पुलिस ज्यादती करती है, तो हमें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए, दोस्त। तो मेरे दोस्त, प्लीज उन्हें बोलें कि फिर दोबारा ऐसा ना करें।’

प्रकाश आगे बोले, ‘दोस्त, होता यह है कि जब आप इन बच्चों को चोट पहुंचाते हैं या उन्हें परेशान करते हैं, तो उनके दोस्तों को भी दुख पहुंचता है। उनके पैरेंट्स को भी बुरा लगता है। उनके भाई, बहन को भी बुरा लगता है। उनके अंकल, आंटी, दादा-दादी सबको हर्ट होता है और ये सही नहीं है।’

बच्चों ने तो रिजाइन मांगा, लेकिन सोसाइटी पावर छीन लेगी

प्रकाश ने आखिर में कहा, ‘अगर ऐसा चलता है मेरे दोस्त, तो आज तो बच्चे रिजाइन की मांग कर रहे हैं बस, लेकिन देश, पैरेंट्स और पूरी सोसाइटी आपसे रिजाइन नहीं मांगेगी, वो आपकी पावर भी छीन लेगी, मेरे दोस्त। तो मेरे दोस्त प्लीज बच्चों के साथ अच्छे से रहें। उनका करियर बर्बाद ना करें, ना उनकी लाइफ।’

महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बता दें कि प्रोटेस्ट के दौरान एक फरीदाबाद की महिला ने पीएम मोदी के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। उस वीडियो के वायरल होने के बाद उस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने जीरो एफआईआर फाइल की थी और फिर इसे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया है आगे की जांच के लिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN