Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus भारत में 30 जून को अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने फोन को टीज करना शुरू कर दिया है और Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। जानते हैं लॉन्च डेट, संभावित कीमत, N Series की खासियतें।

OnePlus लंबे समय से प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। लेकिन अब कंपनी एक नए सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है। OnePlus ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई N Series की घोषणा कर दी है, जिसका पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 होगा। खास बात यह है कि वनप्लस का नया बजट फोन 30 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि N Series उसके स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का नया हिस्सा बनने जा रही है। इसी जरूरत को देखते हुए कंपनी ने N Series को तैयार किया है।

OnePlus के मुताबिक भारत में 18,000 से 25,000 रुपए का स्मार्टफोन सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाले बाजारों में से एक है। इस प्राइस रेंज में लाखों युवा हर साल नए स्मार्टफोन खरीदते हैं। कंपनी का कहना है कि आज के युवा यूजर्स ऐसे फोन चाहते हैं जो बैटरी, परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में कोई समझौता न करें। इसी सोच के साथ N Series को तैयार किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक OnePlus का अनुभव पहुंचाया जा सके।

30 जून को लॉन्च होगा OnePlus N6

OnePlus ने पुष्टि की है कि N Series का पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 30 जून 2026 को लॉन्च होगा। यह डिवाइस उन लोगों के लिए होगा जो कम कीमत में OnePlus का भरोसा और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च डेट सामने आने के बाद अब जल्द फीचर्स भी सामने आएंगे।

OnePlus N6 बजट फोन में मिलेगा प्रीमियम डिजाइन

OnePlus N6 के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे, जबकि बाईं ओर का हिस्सा खाली रहेगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन के निचले हिस्से में USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे होगी। हैंडसेट के ऊपरी हिस्से में एक सेकेंडरी माइक्रोफोन कटआउट भी दिया जाएगा।OnePlus N6 में एक फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसके ऊपरी हिस्से के बीच में होल-पंच कटआउट होगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट-फेसिंग कैमरा लगा होगा। इसमें बेजल भी थोड़े मोटे नजर आते हैं। फोन में चौकोर साइज का रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक LED फ़्लैश है। साथ ही, OnePlus N सीरीज का पहला फोन दो रंगों में आने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN