Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/jaya_bachchan_bawarchi_04_06_1780569307386_1780569318994_46c9fefb-3674-4638-acf7-e892655f7d00.png

जया बच्चन और राजेश खन्ना बावर्ची के बाद कभी साथ नजर नहीं आए। बावर्ची की शूटिंग के दौरान ही जया बच्चन ने तय कर लिया था कि वो कभी दोबारा राजेश खन्ना के साथ काम नहीं करेंगी। दरअसल, बावर्ची के सेट पर राजेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन का अपमान किया था। ये बात जया बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। 

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की आनंद शायद ही कोई भूल सकता है। दोनों एक्टर्स को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, राजेश खन्ना ने जब आनंद में काम किया था, तब वो एक सुपरस्टार बन चुके थे। वहीं, अमिताभ बच्चन उस वक्त स्ट्रगल कर रहे थे। राजेश खन्ना अमिताभ को स्ट्रगलिंग एक्टर के तौर पर ही देखते थे। यही वजह थी कि जब जया बच्चन राजेश खन्ना के साथ बावर्ची पर काम कर रही थीं, तब राजेश खन्ना जया से कहते थे कि वो अमिताभ के साथ क्यों घूमती हैं। राजेश खन्ना ने एक बार बावर्ची के सेट पर अमिताभ बच्चन को नजरअंदाज कर दिया था। इस हरकत से नाराज जया बच्चन ने कहा था कि वो दोबारा कभी राजेश खन्ना के साथ काम नहीं करेंगी।

जया को अमिताभ के साथ घूमने को मना करते थे राजेश खन्ना

बावर्ची की शूटिंग के वक्त जया बच्चन (तब जया भादुड़ी) अमिताभ बच्चन को डेट कर रही थीं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। अमिताभ बच्चन जया बच्चन से मिलने फिल्म के सेट पर भी आया करते थे। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को साथ देख राजेश खन्ना जया बच्चन से कहते थे कि वो अमिताभ के साथ क्यों घूमती हैं?

जया से कहा था- तुम्हारा कुछ नहीं होने वाला

राजेश खन्ना के जीवन पर लिखी किताब राजेश खन्ना: कुछ तो लोग कहेंगे में इस बात का जिक्र मिलता है। किताब में पत्रकार अली पीटर जॉन के हवाले से बताया गया है कि बावर्ची के सेट पर राजेश खन्ना जया बच्चन से कहते थे उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ घूमना-फिरना बंद करना चाहिए। क्यों तुम इस आदमी के साथ घूमती हो? तुम्हारा कुछ नहीं होने वाला है।

राजेश ने अमिताभ बच्चन को किया था नजरअंदाज

एक बार अमिताभ बच्चन जया बच्चन से फिल्म के सेट पर मिलने आए थे। उस वक्त राजेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन को नजरअंदाज कर दिया था। इस बात से जया बच्चन बहुत ज्यादा नाराज हो गई थीं। उन्होंने गुस्से में राजेश खन्ना से कहा था- ये दिन देखना ये कहां होगा और तुम कहां होगे।

राजेश खन्ना संग कभी न काम करने की कही बात

बावर्ची में राजेश खन्ना के साथ काम करने के बाद जया बच्चन ने अपना इरादा साफ कर दिया था कि वो फिर कभी राजेश खन्ना के साथ काम नहीं करेंगी। जया ने कहा था- मैं कभी इस शख्स के साथ काम नहीं करूंगी, जो अपने आपको जवहारलाल नेहरू समझता है। जया का इशारा राजेश खन्ना की तरफ था।

1972 में रिलीज हुई थी बावर्ची

बावर्ची की बात करें तो ये फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी। ये राजेश खन्ना की पहली कॉमेडी फिल्म थी। इसमें राजेश खन्ना अपनी लवर बॉय इमेज को पीछे छोड़ आगे बढ़े थे। जो कमाल राजेश खन्ना की लवर बॉय या इंटेंस रोल वाली फिल्में करती थीं। वहीं, कमाल इस फिल्म ने भी किया था। ये फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी। बावर्ची को ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN