Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/agg_1780565768582_1780565906468_bd5fae6c-0707-40f5-84d4-5a77b7f77ecb.jpg

आमिर खान को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह गर्लफ्रेंड गौरी संग तीसरी शादी करने वाले हैं। हालांकि अब आमिर ने खुद इस खबर को कन्फर्म कर दिया है।

आमिर खान कुछ समय से गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों काफी समय से साथ हैं। लेकिन हाल ही में ऐसी खबर आने लगी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। अब आमिर ने खुद इस खबर पर रिएक्ट किया है। आमिर ने कन्फर्म किया है कि वह शादी करेंगे और उन्होंने डेट भी बता दी है।

क्या है शादी की डेट

आमिर ने वैरायटी इंडिया से कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मैं फिलहाल यूएस में ट्रैवल कर रहा हूं। मेरी शादी की बात सच है। 5 जुलाई को शादी है।’

कौन होगा शादी में शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शादी काफी प्राइवेट होगी जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। हालांकि बाकी कि डिटेल्स अभी ज्यादा दी नहीं गई है।

बता दें कि इससे पहले आमिर ने कहा था कि शादी फिलहाल उनकी प्रायोरिटी नहीं है। लेकिन अब आमिर ने कहा कि वह और गौरी अगले स्टेप के लिए तैयार हैं।

रिलेशन को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार

आमिर ने आगे कहा कि पहले हमारी वही सोच थी, लेकिन हम दोनों को लगता है कि हम इस रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

मन में पहले ही शादी कर चुका हूं

आमिर ने कहा, ‘मैं फिलहाल शांति वाली सिचुएशन में हूं। गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं और हम कमिटिड स्पेस में हैं। हम पार्टनर्स हैं, हम साथ हैं। मेरे दिन में मैं उनसे पहले ही शादी कर चुका हूं। तो इस साथ को फॉर्मल करने के लिए हम शादी के लिए तैयार हैं।’

गौरी कौन हैं

गौरी के बारे में बता दें कि वह वेलनेस और ब्यूटी सेक्टर में काम करती हैं। पहली बार वह तब चर्चा में आईं जब आमिर के 60वें बर्थडे में वह आमिर के साथ नजर आईं। उस दौरान आमिर ने उन्हें मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाया और बताया कि दोनों कई साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

इसके बाद से आमिर और गौरी कई बार साथ दिखे हैं। भले ही दोनों पब्लिक इवेंट में साथ नजर आते हैं, लेकिन पब्लिकली रिलेशनशिप को लेकर कम बात करते हैं।

60 साल के आमिर का 46 साल की गौरी के साथ काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बन गया है। दोनों के फैंस को अब बस शादी का इंतजार है।

आमिर के पहले रिलेशनशिप

बता दें कि गौरी संग रिलेशनशिप से पहले आमिर, फिल्ममेकर किरण राव के साथ शादीशुदा थे। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा आजाद है। साल 2021 में दोनों ने 16 साल शादी तोड़ने का फैसला किया था, लेकिन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और प्रोफेशनली भी साथ में काम करते हैं।

वहीं किरण से पहले आमिर ने रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों 1986 से 2002 तक साथ थे। दोनों के 2 बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN