Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/1_june_thoda_resham_1780323139277_1780323143476_f9e5b2c3-5d87-4eef-adc6-dc6b919684be_1780324004769_c1d50a34-9d29-4b97-ba9f-fc257b370bc3.jpgBollywood Songs Controversy: आइए आपको वो किस्सा बताते हैं जब हॉलीवुड ने बॉलीवुड के गाने का धुन चुराया था। इतना ही नहीं, कोर्ट में केस हारने के बाद उन्हें 4744 करोड़ रुपये भी देने पड़े थे।
1981 की बात है। बॉलीवुड के डिस्को किंग बप्पी लहरी ने फिल्म ‘ज्योति’ के लिए एक आइकॉनिक गाना तैयार किया था। म्यूजिक बप्पी लहरी का था और आवाज दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की थी। जब ये गाना रिलीज हुआ था तब हर कोई इसे गुनगुनाता था। सब ठीक चल रहा था, लेकिन गाने के रिलीज होने के 21 साल बाद हॉलीवुड ने इस गाने की धुन चोरी कर ली।
विवाद की शुरुआत
आपको याद होगा, साल 2002 में अमेरिकी हिप-हॉप आर्टिस्ट ट्रुथ हर्ट्स (Truth Hurts) का एक गाना रिलीज हुआ था जिसका नाम ‘एडिक्टिव’ था। जब भारतीयों ने ये गाना सुना तब उनके कान खडे हो गए। उन्हें ऐसा लगा कि ‘एडिक्टिव’ गाने की शुरुआत और उसका पूरा बैकग्राउंड म्यूजिक हूबहू लता मंगेशकर के गाने ‘थोड़ा रेशम लगता है’ से लिया गया है।
बप्पी दा का एक्शन
जब ये बात बप्पी दा को पता चली तब उन्होंने पहले पूरा ‘एडिक्टिव’ गाना सुना और फिर म्यूजिक लेबल ‘सारेगामा’ के साथ अमेरिकी अदालत का रुख किया। उन्होंने ‘एडिक्टिव’ के प्रोड्यूसर डॉ. ड्रे पर मुकदमा ठोक दिया। ‘एडिक्टिव’ के मेकर्स ने तर्क दिया कि उन्होंने ये धुन एक विदेशी रेडियो स्टेशन पर सुनी थी और उन्हें नहीं पता था कि इसके कॉपीराइट्स किसके पास हैं।
अदालत का फैसला
बप्पी दा और डॉ. ड्रे की ये कानूनी लड़ाई काफी लंबी चली थी और अंत में जीत बप्पी दा की हुई थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि जब तक गाने में बप्पी लहरी और सारेगामा को क्रेडिट नहीं दिया जाता, तब तक ‘एडिक्टिव’ गाने की सीडी और एल्बम की बिक्री पर रोक लगी रहेगी।
4744 करोड़ रुपये
कोर्ट ने हॉलीवुड कंपनी पर जुर्माना भी लगाया था। हर्जाना और रॉयल्टी मिलाकर कोर्ट ने उन्हें 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,744 करोड़ रुपये देने के आदेश दिए थे।
फिल्म ‘ज्योति’ के बारे में
‘ज्योति’ अपनी कहानी और गानों की वजह से हिट हुई थी। इस फिल्म में जितेंद्र का डबल रोल था। वहीं हेमा मालिनी, अशोक कुमार, शशिकला, और अजीत ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाए थे।
अब इस दुनिया में नहीं हैं बप्पी लहरी
बप्पी लहरी अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका निधन 15 फरवरी 2022 को 69 साल की उम्र में मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में हुआ था। बताया गया था कि वे लंबे समय से बीमारे और स्लीप एपनिया से पीड़ित थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब उन्हें घर लाया गया था तब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी और हार्ट अटैक के बाद उनका निधन हो गया था। दो दिन बाद जब उनका बेटा बप्पा लहरी लॉस एंजेलिस से मुंबई आए तब उनका अंतिम संस्कार किया गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






