Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/bhumi_pednekar_1769664145027_1769664145378_1780327044611_3be23280-86a5-4b80-8654-40d3df8d6d31.jpgभूमि पेडनेकर ने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए जरूरी है। अब अगर इसके लिए उन्हें राजनीति में उतरना पड़े, तो वह मना नहीं करेंगी।
भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड, ट्रोलिंग और अपने करियर पर बात की। भूमि ने कहा कि आज बॉलीवुड के पास वो कहानियां नहीं रहीं जो पहले हुआ करती थीं। उन्होंने मां-बाप से रिक्वेस्ट किया कि वे अपनी बेटियों को दहेज देने की बजाय उन्हें पढ़ाएं और उन्हें उनके पैरों पर खड़ा करें। इतना ही नहीं, उन्होंने राजनीति में जाने का हिंट भी दिया।
क्या बोलीं भूमि?
भूमि ने एनडीटीवी मराठी के ‘मंच’ में कहा, ‘मुझे इंडियन होने पर गर्व है। देश की सेवा करना मेरे खून में है। मेरे लिए, मैं जो भी काम पर्दे के पीछे करती हूं, वो देश की सेवा करने के लिए करती हूं। और अगर, देश की सेवा करने के लिए मुझे राजनीति में आना पड़े, तो क्यों नहीं? मैं राजनीति में जरूर आऊंगी।’
कैसी फिल्में चल रही हैं?
भूमि ने कहा, ‘मैंने जब अपनी पहली फिल्म की थी मैं तभी समझ गई थी कि सिर्फ वही फिल्में अपनी छाप छोड़ पाएंगी जो भारत के बारे में बात करती हैं और भारतीय महिलाओं के बारे में बात करती हैं। आज के समय में, ऐसी कहानियों की बहुत ज्यादा जरूरत है जिनमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गई हो।’
ट्रोलिंग एक बीमारी बन गई है- भूमि
भूमि पेडनेकर ने कहा कि ट्रोलिंग एक बीमारी है। भूमि बोलीं, ‘हम एक महामारी के दौर में जी रहे हैं। अब ट्रोलिंग और बुलीइंग में कोई फर्क नहीं रह गया है। अभी तो मुझे ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन ऐसा बनने के लिए मुझे बहुत बुरे दौर से गुजरना पड़ा है। ट्रोलिंग की वजह से मैं रो भी चुकी हैं। ये लोग समझते नहीं हैं कि मेरा भी एक परिवार है, मेरी भी मां है जो मेरे बारे में लिखी हुई निगेटिव बातें पढ़ती है और उस से प्रभावित भी होती है।’
क्लाइमेट वॉरियर
भूमि बोलीं, ‘मैंने 2018 में ‘क्लाइमेट वॉरियर’ शुरू किया था। मैंने क्लाइमेट पर बहुत काम किया है। मैं कोशिश करती हूं कि अपनी फिल्मों में भी क्लाइमेट से जुड़ी चीजें दिखाऊं। छोटी-छोटी चीज होती हैं। अगर आप अपने जन्मदिन और शादियों के समय एक पेड़ लगाएं तो सोचिए कितनी बड़ी सेवा होगी।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







