Home - भारत में इतनी है Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और S12+ की...

भारत में इतनी है Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और S12+ की कीमत, ऑफर्स भी धांसू

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung ने भारत में अपने दो धांसू टैबलेट Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को लॉन्च कर दिया है। S12+ की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है जबकि S12 Ultra की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है। इनकी बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी।

Samsung ने हाल में अपने दो धांसू टैबलेट Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को भारत समेत वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया है। आज कंपनी ने घोषणा की है कि उसकी Galaxy Tab S12 सीरीज भारत में 7 अक्टूबर से उपलब्ध होगी। इसे ग्रे और सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकेगा। यह दोनों ही सैमसंग फ्लैगशिप टैबलेट मॉडल हैं और इनमें से अल्ट्रा मॉडल ज्यादा महंगा है। दोनों ही टैब में बड़ा एमोलेड डिस्प्ले, तेजतर्रार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए कई बेहतरीन ऑफर्स भी लेकर आई है। चलिए एक नजर डालते हैं इनकी कीमत और खासियत पर…

भारत में कीमत और ऑफर्स

गैलेक्सी टैब S12 Ultra की कीमत 1,49,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि गैलेक्सी टैब S12+ की कीमत 1,29,999 रुपये से शुरू होती है। गैलेक्सी टैब S12 Ultra के प्रो कीबोर्ड कवर की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी टैब S12+ के प्रो कीबोर्ड कवर की कीमत 26,499 रुपये है। दोनों मॉडल- 12GB रैम और 256GB या 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ Wi-Fi और 5G वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इन्हें 7 अक्टूबर से सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, पार्टनर स्टोर्स, सैमसंग डॉट कॉम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।

Galaxy Tab S12 Ultra

– WiFi सपोर्ट वाले 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है।

– WiFi सपोर्ट वाले 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है।

– 5G सपोर्ट वाले 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है।

– 5G सपोर्ट वाले 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,84,999 रुपये है।

Galaxy Tab S12+

– WiFi सपोर्ट वाले 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है।

– WiFi सपोर्ट वाले 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है।

– 5G सपोर्ट वाले 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपये है।

– 5G सपोर्ट वाले 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है।

ग्राहकों के लिए रोमांचक ऑफर

गैलेक्सी टैब S12 सीरीज को ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए, सैमसंग सभी एलिजिबल चैनलों पर कई प्रकार के बेनिफिट्स प्रदान कर रहा है:

– 5000 रुपये तक का बैंक कैशबैक*

– 5000 रुपये तक अपग्रेड बोनस

– मल्टी-बाय बेनिफिट्स

– टैब + स्मार्ट फोन (Fold8/Ultra / Flip8 / S26Ultra/+ /S25Ultra/+)) की खरीद पर 15000 रुपये की छूट*

– वियरेबल (Buds4/Pro) + टैब खरीद पर 15% की छूट

– एक्सेसरी (प्रो कीबोर्ड कवर) + टैब खरीद पर 30% की छूट

– चुनिंदा बैंकों और एनबीएफसी पार्टनर्स के माध्यम से 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई

ProtectMax

ग्राहकों टेंशन फ्री रहने के लिए, गैलेक्सी टैब के ग्राहक Samsung Care+ सर्विस ‘ProtectMax’ चुन सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड क्लेम, ग्लोबल कवरेज और चुनने के लिए चार प्लान शामिल हैं:

– 2 साल के लिए कॉम्प्रिहेंसिव प्लान, जिसमें एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज कवर होता है।

– 1 साल के लिए एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्लान।

– 1 साल के लिए स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान।

– 1 साल के लिए एक्सटेंडेड वारंटी प्लान।

Galaxy Forever

सैमसंग ने पहली बार गैलेक्सी टैब्स के लिए गैलेक्सी फॉरएवर प्रोग्राम भी पेश किया है, जिससे ये ग्राहकों के लिए ज्यादा आसानी से उपलब्ध और किफायती हो गए हैं। यह सुविधा सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर और सैमसंग डॉट कॉम पर सैमसंग फाइनेंस+ के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसमें 12,499 रुपये की कीमत वाले गैलेक्सी फॉरएवर पैक के साथ लंबे समय तक ओनरशिप का ऑप्शन मिलता है।

इस दो साल के प्रोग्राम के तहत, ग्राहक Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को डिवाइस की कीमत का 75% और गैलेक्सी फॉरएवर प्रोग्राम की फीस का भुगतान करके अपना बना सकते हैं। यह भुगतान 24 EMI में किया जा सकता है। यह प्रोग्राम योग्य ग्राहकों को डिवाइस की ओनरशिप और अपग्रेड के लिए व्यवस्थित विकल्प देता है, जिसमें तय रेसिडुअल-वैल्यू (बची हुई कीमत) के फायदे भी शामिल हैं।

इससे ग्राहक नीचे दी गई बायबैक वैल्यू के आधार पर 24 महीने से पहले ही अपने डिवाइस वापस कर सकते हैं या अपग्रेड कर सकते हैं:

– 11-13 महीने: 40% का अशोयर्ड बायबैक

– 14-24 महीने: 25% का अशोयर्ड बायबैक

‘गैलेक्सी फॉरएवर’ प्रोग्राम में ‘सैमसंग केयर+’ भी शामिल है, जो बिना किसी क्लेम प्रोसेसिंग फीस के, एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज से दो साल तक का प्रोटेक्शन देता है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को ‘सैमसंग केयर+’ अलग से खरीदने की जरूरत नहीं है; यह पैकेज का ही हिस्सा है।

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ के स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी टैब S12 Ultra और गैलेक्सी टैब S12+ में One UI 9 के साथ Android 17 दिया गया है। इनमें 120 हर्ट्ज डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 1000 निट्स तक है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये टैब सात ओएस अपग्रेड और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल हैं। गैलेक्सी टैब S12 Ultra में 14.6-इंच का पैनल है जिसका रेजोल्यूशन 1848×2960 पिक्सेल है, जबकिगैलेक्सी टैब S12+ में 12.6-इंच का डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1752×2800 पिक्सेल है। सैमसंग ने गैलेक्सी टैब S12 Ultra और गैलेक्सी टैब S12+ मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया है। S12 Ultra वेरिएंट में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज है, जबकि गैलेक्सी टैब S12+ में 12GB तक रैम र 512GB तक स्टोरेज है। दोनों में 2TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है। ये Galaxy AI फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।

कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी टैब S12 Ultra में 13-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा भी है। गैलेक्सी टैब S12+ में 13-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही मॉडल में चार-चैनल वाले स्पैटियल ऑडियो के साथ क्वाड स्पीकर मिलते हैं। गैलेक्सी टैब S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी है, जबकि गैलेक्सी टैब S12+ में 10,600mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही 45W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। दावा है कि गैलेक्सी टैब S12 Ultra एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है, जबकि गैलेक्सी टैब S12+ के बारे में कहा जाता है कि यह 21 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देता है।

गैलेक्सी टैब S12 Ultra में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6.0 जैसे ऑप्शन हैं। गैलेक्सी टैब S12+ में 5G, वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है। इनमें डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। दोनों मॉडल IP68-रेटेड बिल्ड के साथ आते हैं। नई गैलेक्सी टैब S12 सीरीज के बॉक्स में S Pen भी मिलता है। ये प्रो कीबोर्ड और बुक कवर कीबोर्ड स्लिम जैसे एक्सेसरीज को सपोर्ट करते हैं। इनमें एडोबी फोटोशॉप, नोटेबिलिटी, गुडनोट्स, लुमाफ्यूजन, नोटियन और क्लिप स्टूडियो पेंट जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। S12 Ultra मॉडल का साइज 208.5 x 326.3 x 5.1 एमएम और वजन 695 ग्राम तक है। S12 वेरिएंट का साइज 187.8×289.5×5.3 एमएम और वजन 555 ग्राम तक है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN