Source :- LIVE HINDUSTAN
OnePlus ने भारत में अपने पॉपुलर TWS ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 3R को नए रंग में पेश किया है। कंपनी ने नए बड्स को Jade Mist कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, इन बड्स की कीमत 2000 रुपए से कम है। यह नया वेरिएंट पहले से मौजूद Aura Blue और Ash Black कलर के साथ लाइनअप में शामिल होगा। नए रंग की एंट्री ऐसे समय हुई है, जब भारत में फेस्टिव सेल का दौर शुरू होने वाला है। इसमें 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर, 2-माइक AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 8 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है।
OnePlus Nord Buds 3R Jade Mist की कीमत और सेल डेट
OnePlus Nord Buds 3R के नए Jade Mist कलर की कीमत 1,999 रुपए है। नए रंग वाले बड्स की सेल भारत में 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। फेस्टिव ऑफर के तहत बैंक ऑफर और स्पेशल प्राइस डिस्काउंट के बाद ईयरबड्स को 1,599 रुपए में पर खरीदा जा सकेगा। ग्राहक इसे OnePlus.in, OnePlus Store ऐप और OnePlus Experience Stores से खरीद सकेंगे। इसके अलावा Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit, Croma, Reliance, Vijay Sales और Bajaj Electronics जैसे प्लेटफॉर्म पर भी नया कलर उपलब्ध होगा।
अब तीन कलर में मिलेंगे Nord Buds 3R
Jade Mist के आने के बाद OnePlus Nord Buds 3R अब तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इनमें Jade Mist, Aura Blue और Ash Black शामिल हैं। Jade Mist कलर को खास तौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। ईयरबड्स का डिजाइन कॉम्पैक्ट है और इनके साथ चार्जिंग केस भी मिलता है।
OnePlus Nord Buds 3R के फीचर्स
Nord Buds 3R की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। OnePlus के मुताबिक ईयरबड्स और चार्जिंग केस को मिलाकर 54 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। सिर्फ ईयरबड्स की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी की टेस्टिंग में कॉलिंग के दौरान केस के साथ 30 घंटे और ईयरबड्स के साथ 7 घंटे तक बैटरी बताई गई है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 8 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है।
साउंड के लिए OnePlus Nord Buds 3R में 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। बड़े ड्राइवर का इस्तेमाल खास तौर पर बेहतर बास और साउंड डिटेल देने के लिए किया गया है। कंपनी ने इनमें Sound Master EQ भी दिया है, जिसमें तीन प्री-सेट EQ मोड मिलते हैं। यूजर्स चाहें तो 6-बैंड इक्वलाइजर की मदद से ऑडियो को अपनी पसंद के हिसाब से भी सेट कर सकते हैं।
कॉलिंग के दौरान साफ आवाज के लिए Nord Buds 3R में 2-माइक AI Call Noise Cancellation दिया गया है। इसका मकसद आसपास के शोर और हवा की आवाज के बीच यूजर की आवाज को ज्यादा साफ रखने में मदद करना है।
गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए ईयरबड्स में 47ms ultra-low latency दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 दिया गया है। इसमें Google Fast Pair और Dual-Device Connection का भी सपोर्ट मिलता है। OnePlus ने Nord Buds 3R में कुछ स्मार्ट फीचर्स भी दिए हैं। इनमें AI Translation शामिल है।
Nord Buds 3R के ईयरबड्स को IP55 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि ईयरबड्स धूल और पानी से थोड़ा सुरक्षित हैं। हालांकि यह रेटिंग चार्जिंग केस पर लागू नहीं होती। OnePlus ने इनमें Aqua Touch फीचर भी दिया है। इसकी मदद से गीली या ऑयली उंगलियों के साथ भी टच कंट्रोल इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




