Home - आ गए Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08, 6000mAh बैटरी और 50MP...

आ गए Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा सेटअप

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 भारत में लॉन्च हो गए हैं। दोनों फोन में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर और Android 17 दिया गया है। फिलहाल इनकी कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है। 

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Galaxy M08 और Galaxy F08 को लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन्स को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Samsung ने फिलहाल इन दोनों मॉडल्स को Coming Soon के तौर पर दिखाया है। फोन की कीमत और सेल डेट की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दोनों स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। फोन का डिजाइन दोनों मॉडल्स में लगभग एक जैसा है और इनका वजन करीब 197 ग्राम बताया गया है। दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy M08 और Galaxy F08 में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन को 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी ज्यादा फोटो, वीडियो और दूसरी फाइल्स रखने वाले यूजर्स के लिए स्टोरेज विस्तार का विकल्प मौजूद रहेगा।

लेटेस्ट एंड्रॉयड और लंबे वक्त तक अपडेट

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Android 17 पर चलते हैं। Samsung इन फोन के लिए छह जेनरेशन तक OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कर रहा है। कंपनी ने इनमें Circle to Search, Quick Share और Knox Vault जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं। इस वजह से बजट सेगमेंट में आने के बावजूद फोन में Samsung के कुछ आधुनिक सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M08 और Galaxy F08 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है।

दमदार बैटरी और 3.5mm जैक भी

बैटरी इन दोनों स्मार्टफोन की प्रमुख खूबियों में से एक है। Galaxy M08 और Galaxy F08 में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हालांकि बॉक्स में चार्जर मिलने की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल सिम, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

फोन की कीमतों का खुलासा नहीं

Samsung ने फिलहाल दोनों स्मार्टफोन की भारतीय कीमतों का ऐलान नहीं किया है। हाल की रिपोर्ट्स में इनकी संभावित कीमत 16,999 रुपये बताई गई है, लेकिन कंपनी की आधिकारिक घोषणा होने तक इसे संभावित कीमत ही माना जाना चाहिए। अब देखना होगा कि Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 की सेल भारत में किस कीमत और किन कलर ऑप्शंस के साथ शुरू करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN