Home LIFESTYLE NEWS HINDI मर्दों को पता होने चाहिए होठों की देखभाल से जुड़ी ये 4...

मर्दों को पता होने चाहिए होठों की देखभाल से जुड़ी ये 4 बातें, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मर्द अक्सर फटे होठों से छुटकारा पाने के लिए लिप बाम यूज करते हैं लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि हर रोज के रूटीन में छोटी-छोटी इन 4 बातों का ख्याल रखेंगे तो लिप्स की केयर हो जाएगी।

आज भी कितने सारे पुरुष हैं जो अपनी स्किन की देखभाल के मामले में लापरवाही करते हैं। खासतौर पर होठों का तो उन्हें ख्याल ही नहीं आता और जब लिप्स बिल्कुल रूखे, फटे और टाइट हो जाते हैं तो समस्या का समाधान खोजते हैं। जबकि महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी अपने लिप्स की पूरी केयर करनी चाहिए। रूखे, फटे, ड्राई होंठ आपकी पूरी अपीयरेंस को बिगाड़ सकते हैं। सबसे खास बात कि होंठ के पास खुद को बचाने के लिए नेचुरल ऑयल की बहुत पतली परत होती जिसकी वजह से स्किन से भी ज्यादा लिप्स को प्रोटेक्शन की जरूरत होती है। सनलाइट एक्सपोजर, एयर कंडीशन एक्सपोजर और कुछ आदतें जैसे होठों को चाटना लिप्स को बिल्कुल ड्राई कर देते हैं। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट ने मर्दों के लिए लिप केयर रूटीन बताया है।

होंठ को ड्राई होने से पहले ही केयर करें

डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि लिप्स की स्किन ड्राई होने की कई वजह होती है। लगातार ड्राई एयर की वजह से लिप्स सूख जाते हैं या फिर लिप लिकिंग भी समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए मॉइश्चराइजिंग लिप बाम का इस्तेमाल रोजाना करें। जिससे होंठ पर मौजूद लिप बैरियर प्रोटेक्ट रहे और ड्राईनेस की समस्या ना हो। जब भी लिप बाम सेलेक्ट कर रहे हों तो उसमे हाइलूरोनिक एसिड, शिया बटर, सनफ्लावर ऑयल और विटामिन ई जैसे इंग्रीडिएंट्स होने चाहिए। ये लिप्स को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।

होंठों पर भी सन प्रोटेक्शन जरूरी है

केवल स्किन पर ही नहीं बल्कि होठों पर भी सन प्रोटेक्शन जरूरी होता है। लिप्स के ऊपर मेलानिन कम होता है और यूवी रेडिएशन से बचाने वाले प्रोटेक्शन लेयर भी नहीं होती। इसलिए सन एक्सपोजर की वजह से होंठों में कालापन और ड्राईनेस हो जाती है। ऐसे लिप बाम जिसमे एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा का प्रोटेक्शन हो, उसे ही लगाएं। ये अल्टावॉयलेट रेज से बचाने में मदद करेंगी। एसपीएफ वाले लिप बाम का इस्तेमाल रोजाना दिन में कई बार करें।

होंठ के कालेपन को दूर करें

काले दिख रहे होंठ कई सारे मर्दों की समस्या होती है और इसे दूर करने के लिए स्क्रबिंग जैसे उपायों को अपनाते हैं। लेकिन सॉफ्ट लिप्स की स्किन स्क्रब करने की वजह से इरिटेट हो जाती है। इसलिए होंठ को पिग्मेंटेशन से बचाने के लिए पहले उसे सन से प्रोटेक्ट करें। साथ ही लिप पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए स्किन एक्सपर्ट से मिलें।

हर रोज करें लिप्स की देखभाल

जिस तरह स्किन पर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। उसी तरह से होंठों की देखभाल भी रोजाना करें। केवल फटे होठों पर लिप बाम ना लगाएं बल्कि इसे डेली रूटीन में लगाएं। रोजाना रात को सोने से पहले और घर से बाहर निकलने से पहले भी लिप बाम अप्लाई करें जिससे होंठ मॉइश्चराइज बने रहें। लिप केयर करने के लिए अलग से समय निकालने और खर्च करने की जरूरत नहीं है। जिस तरह से स्किन की देखभाल करते हैं उसी तरह से हर दिन मात्र एक मिनट से भी कम समय में होंठों पर लिप बाम और एसपीएफ वाले सन प्रोटेक्शन का यूज करें। हर रोज छोटा सा काम रूटीन में शामिल करने से आपके फटे, काले हो रहे होठों की शिकायत बंद होगी और सॉफ्ट लिप्स मिलेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN