Source :- LIVE HINDUSTAN
बारिश में क्यों करें सब्जियों की खेती?
बरसात का मौसम पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस समय मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे पौधों को बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। कई सब्जियां ऐसी हैं जो बारिश में तेजी से बढ़ती हैं और कम देखभाल में भी अच्छी फसल देती हैं। अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है, तब भी आप गमलों, ग्रो बैग्स या छोटे गार्डन में इन सब्जियों को आसानी से उगा सकते हैं। इससे घर पर ताजी और केमिकल-फ्री सब्जियां मिलती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


