Source :- LIVE HINDUSTAN
साड़ी के साथ कन्ट्रास्ट चूड़ियों का ट्रेंड
साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां हर कोई पहनता है और आज भी महिलाएं हर कलर की साड़ी के साथ मैचिंग बैंगल्स रखती हैं। लेकिन अब ये फैशन आउट हो रहा है, साड़ियों के साथ कन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ चूड़ियों का ट्रेंड भी खूब तेजी से चल रहा है। अब लाल के साथ लाल नहीं बल्कि हरी-गोल्डन चूड़ियां पहनने का फैशन चल रहा है। चलिए आपको कुछ ट्रेंडी कलर की साड़ियों के साथ कन्ट्रास्ट बैंगल्स के ऑप्शन दिखाते हैं। आप लाल, गुलाबी, पीली साड़ी के साथ अब मैचिंग नहीं बल्कि ये चूड़ियां पहनें, इससे आपको खूबसूरत लुक मिलेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



