Source :- LIVE HINDUSTAN
अपराजिता का पौधा आजकल हर घर में आपको लगा मिल जाएगा। अगर आपने भी इस पौधे को लगाया और उसमें फूल नहीं निकल रहे हैं, तो सिर्फ 1 घोल बनाकर डाल दीजिए। चलिए माली से जानते हैं कि आखिर ये घोल कैसे बनेगा और कैसे डालें।
अपराजिता का पौधा आजकल हर घर में आपको लगा मिलेगा और इसके एक नहीं कई कारण हैं। अपराजिता के फूल देखने में सुंदर लगते हैं, इसकी चाय बनाकर लोग पीते हैं और ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में लोग अपराजिता के पौधे को गमले में लगाते हैं लेकिन इसे देखभाल की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, जो हर कोई नहीं कर पाता। अगर अपराजिता के पौधे की सही केयर न हो तो फूल नहीं आते और पौधा भी मुरझाने लगता है। माली राजकुमार बताते हैं कि आपके पौधे में भी अगर फूल नहीं निकल रहे हैं या सिर्फ 1-2 निकलते हैं, तो आपको सही देखभाल और मिट्टी में क्या डालना चाहिए इसके बारे में पता होना चाहिए।
मिट्टी को सही से करें तैयार
अपराजिता का पौधा तभी सही से ग्रो करेगा, जब उसकी मिट्टी अच्छे से तैयार होगी। आप मिट्टी में गोबर, खाद्य मिलाकर तैयार करें और फिर थोड़े बड़े साइज वाले गमले में भरें। गमले अगर छोटा लेंगे, तो पौधे जड़े सही से फैल नहीं पाएंगी।
पानी-धूप जरूरत के अनुसार
अगर आपको पौधे के मिट्टी ऊपर से सूखी दिख रही है, तभी आप पानी डालें वरना न डालें। अंदर मिट्टी गीली होगी तो सड़न पैदा होगी। ऐसे में जड़े खराब हो सकती है। साथ ही पौधे को रोज कम से कम 4-6 घंटे सीधी धूप ही चाहिए होती है, इससे ज्यादा नहीं।
सूखे फूल और पीली पत्तियां हटाएं
पौधे से सूखे फूल और पीली पत्तियां हटाते रहें। मिट्टी के ऊपर कई बार ज्यादा सूखी पत्तियां और फूल इकट्ठा हो जाते हैं, उन्हें साफ करते रहें। इससे मिट्टी भी स्वस्थ रहती है और पौधा भी। इसके अलावा अपराजिता बेल वाली पौधा है, इसलिए जाली या स्टिक का सहारा देने से अच्छी ग्रोथ मिलती है।
इस घोल से होगी ग्रोथ
आपको पौधे को सही से ग्रो करने और फूलों को बढ़ाने के लिए घोल तैयार करना है। इसके लिए आपको चाहिए 1 गिलास छाछ (मट्ठा) लें और इसमें 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। अब इस घोल को धीरे-धीरे मिट्टी में डाल दीजिए। इसे डालने के बाद या पहले पानी बिल्कुल न डालें। एक दूसरा घोल भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको 4-5 आलू और पीली सरसों का पाउडर चाहिए। आलू को मिक्सर में ग्राइंड कर लें और फिर 1 लीटर पानी में पिसी हुई आलू और 3 चम्मच सरसों पाउडर मिक्स करें। इस घोल को बनाकर रातभर के लिए रख दीजिए और सुबह पौधे में डाल दीजिए। इससे मिट्टी हेल्दी हो जाएगी और पौधे में ढेरों फूल खिलेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



