Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘ये सब क्या देखना पड़ रहा है…’, एक्ट्रेस के गले लगते ही...

‘ये सब क्या देखना पड़ रहा है…’, एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/nikita_rawal_1786262434866_1786262446241_08eefbce-394f-4271-b297-3c529ef2880f.jpg

एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैन ने एक्ट्रेस संग ऐसी हरकत की, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी।

अक्सर सोशल मीडिया पर स्टार्स और फैंस के बीच के फैन मूवमेंट वायरल होते रहते हैं। कई बार ये वीडियोज दिल छू लेते हैं तो कई बार ये बेहद शॉकिंग होते हैं। ऐसे में अब एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैन ने एक्ट्रेस संग ऐसी हरकत की, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैन ने किया एक्ट्रेस को लिप किस

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि निकिता रावल हैं। दरअसल,ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है। इस दौरान जब निकिता रेड कारपेट पर पैपराजी को पोज दे रही थी। ऐसे में एक एक फीमेल फैन उनके पास आती है। पहते तो वो फैन उनसे सेल्फी लेने के लिए बोलती है। एक्ट्रेस भी उसे मना नहीं करती और उनके साथ पोज देने के लिए तैयार हो जाती हैं। तभी अचानक महिला फैन एक्टेस के लिप पर किस कर देती है। इस घटना से एक्ट्रेस काफी डर जाती हैं। एक्ट्रेस के फेस पर साफ नजर आ रहा है उन्हें इस चीज की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।

लड़की तो अब लड़की से सुरक्षित नहीं…

इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस वीडियो को स्टंट बता रहे हैं। वहीं, तो कुछ लोग फैन की इस हरकत से नाखुश हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘लड़की तो अब लड़की से सुरक्षित नहीं.. ये अब लड़की नहीं बोलेंगी।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘ये सब क्या देखना पड़ रहा है।’ एक ने कहा, ‘ये सब हरकतें करने का क्या मतलब।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

कौन हैं निकिता रावल?

बता दें कि निकिता रावल एक्ट्रेस, डांसर हैं। साथ ही वो होटल बिजनेस से भी जुड़ी हैं। निकिता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 से की थी। वह फिल्म ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’ में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में वो अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ काम किया था। इसके अलावा वो ‘द हीरो अभिमन्यु’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। निकिता रावल साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN