Home मनोरंजन समाचार ये है बॉलीवुड का सबसे लंबा गाना, देश भक्ति से लबरेज है...

ये है बॉलीवुड का सबसे लंबा गाना, देश भक्ति से लबरेज है 20 मिनट का ये सॉन्ग, सुनकर खौल उठेगा खून

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/FotoJeAb_Tumhare_Hawale_Watan_Saathiyot_1783058804800_1783058808817_5a316be4-e7c5-484f-ad40-42fc4a2db943.jpg

कहा जाता है कि एक अच्छी फिल्म में सब कुछ अच्छा होना चाहिए तभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती है। इसमें फिल्म के गानों को सबसे ज्यादा महत्व होता है। वहीं, कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन उनके गाने सुपरहिट रहें।

फिल्मों की कहानी के साथ-साथ एक और चीज होती है, जो उसे हिट बनाने में अहम रोल निभाती है। ये है इन फिल्मों के गाने। सालों लोगों को फिल्म की कहानी नहीं, लेकिन उसके गाने हमेशा याद रहते हैं। कहा जाता है कि एक अच्छी फिल्म में सब कुछ अच्छा होना चाहिए तभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती है। इसमें फिल्म के गानों को सबसे ज्यादा महत्व होता है। वहीं, कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन उनके गाने सुपरहिट रहें। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड का कौन सा गाना सबसे लंबा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं उस बॉलीवुड के सबसे लंबे गाने के बारे में?

ये है बॉलीवुड का सबसे लंबा गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो है साल 2004 में आई फिल्म “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों” का टाइटल ट्रैक। फिल्म के इस देशभक्ति गाने का टोटल टाइम लगभग 20 मिनट है। मूवी में इस गाने को तीन अलग-अलग हिस्सों में दिखाया गया है। “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों” के टाइटल ट्रैक को अनु मलिक ने कंपोज किया था।

फिल्म की कास्ट

साल 2004 में आई फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ में महानायक अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, संदली सिन्हा, नगमा, दिव्या कुमार खोसला जैसे कलाकार लीड रोल में थे। इस फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। इस फिल्म को क्रिटक्स के शानदार रिव्यू मिले थे। लेकिन थिएटर में ये दर्शकों को खींचने में नाकामयाब रही। इसका परिणाम ये रहा कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस बुरी तरह से फ्लॉप रही।

फिल्म की कहानी

‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ (2004) अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित एक देशभक्ति फिल्म है। इसकी कहानी तीन पीढ़ियों के बलिदान, प्रेम और आतंकवाद के खिलाफ सेना की लड़ाई पर आधारित है। मूवी में मेजर अमरजीत सिंह का रोल अमिताभ बच्चन ने निभाया है। फिल्म की शुरुआत मेजर जनरल अमरजीत सिंह (अमिताभ बच्चन) से होती है, जो अपने बेटे विक्रमजीत सिंह (बॉबी देओल) को आतंकवादियों से लड़ते हुए और देश के लिए शहीद होते देखते हैं। विक्रमजीत की पत्नी (दिव्या खोसला) भी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाती और उनकी मृत्यु हो जाती है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और विक्रमजीत के बेटे, यानी अमरजीत के पोते कुणाल (बॉबी देओल) की एंट्री होती है। कुणाल अपने दादा की तरह सेना में शामिल होने से बचता है और एक लापरवाह जिंदगी जीता है। लेकिन एक आतंकवादी हमले के बाद, जिसमें उसके कुछ दोस्त मारे जाते हैं, कुणाल की जिंदगी यहीं से टर्न लेती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN