Home मनोरंजन समाचार इस एक्टर ने हेमा मालिनी संग इंटीमेट सीन देने से कर दिया...

इस एक्टर ने हेमा मालिनी संग इंटीमेट सीन देने से कर दिया था इनकार, बिना एक्टर को बताए ऐसे किया गया शूट, हुए थे नाराज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/Hema_Malini__1783079469972_1783079475666_821c7f1d-5e82-4a05-a28c-e99d4ce86bed.jpg

बॉलीवुड के एक एक्टर को जब एक फिल्म में हेमा मालिनी संग इंटीमेट सीन करने को कहा गया तो उसके पसीने छूट गए। उनसे इसे करने से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं, हेमा ने भी उसे समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो नहीं माना।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में इंटीमेट, किसिंग और बोल्ड सीन्स होते हैं। इन सीन्स को फिल्मों की कहानी के डिमांड के हिसाब से रखा जाता है। कई बार इसके करने के लिए एक्ट्रेसेस साफ इनकार कर देती हैं। वहीं, कई बार डर के मारे उनकी हालत खराब हो जाती है। लेकिन बॉलीवुड के एक एक्टर को जब एक फिल्म में हेमा मालिनी संग इंटीमेट सीन करने को कहा गया तो उसके पसीने छूट गए। उनसे इसे करने से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं, हेमा ने भी उसे समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद डयरेक्टर को एक खास जुगाड़ लगाना पड़ा इसके लिए, तब जाकर वो सीन शूट हुआ।

कौन था वो हीर, जिसने हेमा संग इंटीमेट सीन को ठुकराया?

पहले जान लेते हैं कौन सी थी वो फिल्म? हम बात कर रहे हैं साल 1988 में आई फिल्म ‘रिहाई’ (Rihaee) की। इस में हेमा मालिनी लीड रोल में थीं। हेमा के साथ फिल्म में विनोद खन्ना अहम किरदार में थे। लेकिन हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो विनोद खन्ना नहीं बल्कि टैलेंटेड एक्टर नसीरुद्दीन शाह हैं। मूवी में नसीरुद्दीन अहम किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है।

क्या थी उस सीन की कहानी?

दरअसल, फिल्म ‘रिहाई’ में नसीरुद्दीन शाह को हेमा मालिनी के साथ एक इंटीमेट सीन करना था। जब नसीरुद्दीन को ये बात पता चली तो वो बुरी तरह से घबरा गए और उन्होंने सीधे तौर पर इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया। नसीरुद्दीन शाह का मानना था कि हेमा मालिनी के साथ इस तरह का रोमांटिक सीन करना उनके लिए काफी असहज और मुश्किल है। इसके बाद खुद हेमा मालिनी और फिल्म की निर्देशक अरुणा राजे ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी, लेकिन नसीरुद्दीन नहीं माने।

निर्देशक ने लगाया जुगाड़

नसीरुद्दीन शाह के हेमा मालिनी संग इंटीमेट सीन करने से मना करने के बाद निर्देशक अरुणा राजे और खुद हेमा काफी परेशान थीं। इसकी वजह थी कि ये फिल्म के लिए वो सीन बेहद जरूरी था। नसीरुद्दीन को हेमा का समझाना भी बेकार रहा। ऐसे में मजबूरन निर्देशक को वह इंटीमेट सीन नसीरुद्दीन शाह के बॉडी डबल (डुप्लीकेट) के साथ शूट करना पड़ा। तब जाकर वो फिल्म पूरी हुई। वहीं, मूवी में विनोद खन्ना और हेमा के बीच कई इंटीमेट सीन्स फिल्माए गए थे।

हेमा मालिनी से पहले इस एक्ट्रेस को मिली थी ‘रिहाई’

बता दें कि हेमा मालिनी से पहले ‘रिहाई’ स्मिता पाटिल को ऑफर हुई थी। स्मिता के मना करते ही ये फिल्म हेमा की झोली में ये फिल्म आ गई। उन्होंने भी इस फिल्म की कहानी और खूबी को देखते हुए साइन कर लिया।

हेमा इस वजह से फिल्म के लिए हुई थीं राजी

हेमा मालिनी ने ‘लेहरें रेट्रो’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो इस फिल्म को करने के लिए क्यों राजी हुईं। उन्होंने कहा था, ‘वह चाहती थीं कि उस समय वह महिला डायरेक्टर के साथ काम करें। ऐसे में जब अरुणा राजे ने उन्हें इस मजबूत फिल्म के लिए कास्ट किया तो वह इस रोल के लिए मान गई थीं।’ इस फिल्म में नीना गुप्ता अहम किरदार में थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN