Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ में यूजर्स ने पकड़ी गलती, बोले-भगवान राम...

रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ में यूजर्स ने पकड़ी गलती, बोले-भगवान राम की हल्दी की रस्म में….

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/Screenshot_2026-10-25_212120_1792944716895_pS6O_1792944722742_2L1D_99602710-42fa-496e-af68-a2c549e496b8_a6ff.png

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का इंजतार हो रहा है। आज फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गाने में एक गलती पकड़ ली है। जानिए यहां-

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज के लिए तैयार है। दिवाली से ठीक पहले थिएटर में धमाका होने वाला है। लेकिन फिल्म के थिएटर में दस्तक देने से पहले आज मेकर्स ने फिल्म का एक खास गाना मंगल रंग रिलीज कर दिया था। इस गाने में राम और सीता के मिलन से लेकर विवाह, और वनवास की झलक दिखाई गई है। गाने को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने गाने में एक गलती को पकड़ लिया है।

भगवान राम की हल्दी की रस्म में नजर आई सीता

रामायण के गाने मंगल रंग का हर सीन खूबसूरत लगता है। इस गाने में एक ऐसा भी सीन दिखाया गया है जिसमें भगवान राम की हल्दी की रस्म को निभाया जा रहा है। इस रस्म के दौरान महिलाओं से घिरे राम को हल्दी लगाई जा रही है। इस रस्म के दौरान साई पल्लवी का किरदार सीता साथ नजर आती हैं। कुछ यूजर्स ने गाने की तारीफ करते हुए सवाल उठाया है कि हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को देखते नहीं हैं।

रामायण के गाने मंगल रंग में यूजर्स को दिखी ये गलती?

इस गाने पर रिएक्शन देने हुए X पर एक यूजर ने लिखा, ‘ गाना अच्छा है लेकिन हल्दी की रस्म में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को नहीं देखते’, वहीं एक यूजर ने लिखा ‘रामायण को फिल्म समझ का रही देखा जाना चाहिए’, वहीं एक यूजर ने ‘रणबीर कपूर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री की तारीफ की। मंगल रंग गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स ने अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज की तारीफ की है। इस गाने को डॉ कुमार विश्वास ने लिखा है। म्यूजिक AR रहमान ने तैयार किया है।

रामायण की एडवांस बुकिंग

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म इस दीवाली से पहले थिएटर में दस्तक देने वली है। इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाने वाली इस फिल्म का ऑडियंस इंतजार कर रही है। फिल्म करीब 10 करोड़ का कलेक्शन रिलीज से पहले कर चुकी है।

रामायण में एक साथ नहीं दिखेंगे राम और रावण के किदर?

नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण बनाने से पहले इस पर सालों तक काम किया था। पंडित और विद्वानों से रामायण के डायलॉग और लेखनी पर काम किया गया जिससे किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचे। मेकर्स ने ये भी तय किया कि यश के किरदार रावण और रणबीर के किरदार राम को फिल्म के अंत से पहले एक साथ स्क्रीन पर नहीं दिखाया जाए। वाल्मीकि जी की रामायण में राम और रावण का युद्ध से पहले मिलन नहीं लिखा गया है। मेकर्स ने इस बारीकी का ध्यान रखा और इसका पालन किया है। अब ऑडियंस को फिल्म का इंतजार है जो 5 नवंबर को रिलीज हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN