Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/Screenshot_2026-10-25_232309_1792950807093_mTI8_1792950816451_udlu_e0efd775-ac43-4238-83d1-ca6c3df106d8_nlm7.pngबिग बॉस 20 में लव और स्काउट के बीच विवाद होने वाला है। सोमवार वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो के मुताबिक लव ने कहा कि स्काउट की वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया।
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट ऑडियंस के बीच काफी ट्रेंड कर रहे हैं। हाल के वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी होस्ट बनकर आए थे। रोहित ने आने के बाद घर वालों को उनके गेम प्लान को लेकर असली आइना दिखा दिया। बिग बॉस में नजर आ रहे स्काउट ओपी और लव का रिश्ता पिछले कुछ दिनों से खबरों में बना हुआ था। पिछले वीकेंड के वार पर सलमान खान ने भी दोनों के बढ़ते रिश्ते को लेकर सवाल उठाया था। और अब रोहित शेट्टी ने खुलकर बता दिया कि दोनों के बीच का रिश्ता बाहर अच्छा नहीं दिख रहा है। अब कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लव, स्काउट से कहती है कि उसकी वजह से करियर झटके में बर्बाद हो गया।
लव ने स्काउट पर लगाया ये इल्जाम
कल सोमवार का एपिसोड लव और स्काउट पर बेस्ड होने वाला है। एक प्रोमो सामने आया है जिसमें घरवाले रोती हुई लव को संभालते नजर आ रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट स्काउट से शो पर आई उनकी गर्लफ्रेंड काशवी को मजबूत महिला बताते हुए स्काउट को लकी बता रहे हैं। एक कंटेस्टेंट स्काउट से कहता है कि वो (काशवी) तुझसे प्यार करती है, उसकी आंखों में दिख रहा था। वहीं एक अन्य कंटेस्टेंट स्काउट को समझाते हहुए कहता है कि लव के साथ मामले में उसकी नीयत गलत नहीं लगी। प्रोमो के अंत में लव और स्काउट आपस में बात करते दिखते हैं। लव, स्काउट से कहती है, ‘तेरी वजह से मेरा करियर बर्बाद हो गया।’
स्काउट की गर्लफ्रेंड की एंट्री
दरअसल, इस वीकेंड के वार पर रोहित शेट्टी ने खुलकर लव और स्काउट को रियलिटी चेक दिया।उन्होंने बताया कि दोनों जब पास होते हैं तो एक अलग तरह का कट बाहर जा रहा है जो अच्छा नहीं लग रहा।होस्ट ने आगे कहा कि स्काउट जब पैर दबाते हैं या शोल्डर दबाते हैं तो लव जो आवाज निकाल रही थी वो अच्छी नहीं लग रही थी। रोहित ने कहा कि दोनों का ये रिश्ता बाहर अच्छा नहीं लग रहा है। इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी शो पर आती हैं। वो कहती हैं, ‘कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय (स्काउट)।’
काशवी ने लव से किया सवाल
इसके बाद काशवी लव से सवाल करती हैं, ‘क्या आप सच में आप अपने मुंहबोले भाईयों के साथ भी ऐसा करते हो?’ इसके जवाब में लव कहती हैं, ‘मेरे लिए यह नॉर्मल था क्योंकि मेरे पेन हो रहा है।’ इस पर काशवी कहती हैं, ‘और तन्मय आपने कैसे सोचा कि तुम मुझे उससे कंपेयर कर सकते हो। क्या टेकिंग केयर। अगर घर वाली फीलिंग्स चाहिए थी तो आपको घर पर बैठना था। मुझे बहुत बकवास फील हो रहा है। अगर आप में एक पर्सेंट भी इज्जत है। तो लाइन ड्रॉ कर दो और उन्हें अलग कर दो।’ अब कल के एपिसोड में लव और स्काउट के बीच बहस होती दिखने वाली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




