Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/29/1200x900/ranbir_kapoor_raha_29_05_1780068667611_1780068672289_aba7be3e-bd91-4599-8a16-6d8eaf622279.pngरणबीर कपूर रामायण में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि इस फिल्म की वजह से वो एक बेहतर इंसान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म ने उनकी बुरी आदतों को बदल दिया है।
रणबीर कपूर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म को लेकर रणबीर कपूर के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी वक्त है, लेकिन फिल्म की चर्चा काफी तेज है। रामायण की चर्चा के बीच रणबीर कपूर ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उनकी बुरी आदतों को बदल दिया है। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर ने ये भी कहा कि धर्म को लेकर उनका नजरिया बदल दिया है।
रामायण का रणबीर कपूर पर पड़ा असर
टॉप मैगजीन के साथ खास बातचीत में रणबीर कपूर ने कहा कि इस फिल्म पर काम करने से न केवल जीवन को देखने का उनका नजरिया बदला, लेकिन वो अपनी बेटी राहा के लिए एक बेहतर पिता भी बन पाए हैं। रणबीर ने कहा कि फिल्म ने उनपर इमोशनली और पर्सनली असर छोड़ा है।
रामायण की वजह से बदलीं बुरी आदतें
रणबीर कपूर ने कहा कि शुरुआत में उन्हें संदेह था कि क्या वो इस आइकॉनिक किरदार के साथ इंसाफ कर पाएंगे, लेकिन समय के साथ उनका ये संदेह कृतज्ञता और इस प्रोजेक्ट के लिए प्यार में बदल गया। रणबीर ने कहा, ‘मुझे ये नहीं लगा था कि ये मेरे करियर के लिए एक डिफाइनिंग पल होगा, लेकिन ये निश्चित रूप से मेरी लाइफ का डिफाइनिंग पल बन गया है। इस प्रोजेक्ट ने मेरी जिंदगी बदल दी है। इसने मुझे रामायण को समझने के और करीब लाया है, भगवान राम की जर्नी को समझने के और करीब लाया है। मुझे लगता है कि इस फिल्म ने मेरे जीवन में बहुत पॉजिटिव बदलाव लाए हैं। आपको पता है, मेरी बुरी आदतें बदल गईं, मेरे मूल्य, जीवन को देखने का नजरिया, हानि, बलिदान को देखने के नजरिए को बदल दिया है। इसने धर्म को लेकर मेरे नजरिए को बदल दिया और मुझे लगता है कि ये मुझे जीवन में इसकी बहुत जरूरत थी।’
राहा ने रणबीर को बनाया बेहतर इंसान
उन्होंने आगे कहा, ‘ये इतना प्यारा संयोग था। राहा ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया और रामायण चाहती थी कि मैं राहा के लिए एक बेहतर इंसान बनूं, तो ये सब जुड़ा हुआ था। जैसा मैंने कहा, ये एक आशीर्वाद की तरह था और मैं जीवन भर इसका आभारी रहूंगा।’
रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी) और अरुण गोविल (दशरथ) जैसे कलाकार नजर आएंगे। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





