Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/mahabharat_puneet_issar_1792724493781_VzAi_1792724503106_ml5L_625303c4-46a2-44ee-98d7-04c7b4524c31_Sk1L.pngबीआर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन का रोल निभाने वाले पुनीत इस्सर ने रामायण पर बनने वाली फिल्में, सीरियल और स्टेज प्ले को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ये रावण को हीरो और राम को म्यूट दिखाते हैं।
रामानंद सागर की रामायण के अलावा दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा की महाभारत ने भी दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। इस सीरियल के किरदारों को आज भी उनके महाभारत वाले रोल से जाना जाता है। इस सीरियल में दुर्योधन का रोल निभाने वाले पुनीत इस्सर ने रामायण पर बनने वाली फिल्मों, सीरियल्स और स्टेज प्ले को लेकर बात की। उन्होंने निराशा व्यक्त की कैसे आज के समय में रावण को हीरो और भगवान राम को म्यूट दिखाया जाता है।
रामायण-महाभारत पर आधारित प्ले लिखने को लेकर पुनीत ने की बात
अमित भाटिया के यूट्यूब चैनल से खास बातचीत में पुनीत ने महाभारत पर आधारित अपने स्टेज प्ले को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि महाभारत 40 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन फैंस उन्हें आज भी दुर्योधन के रोल की वजह से जानते हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने महाभारत पर आधारित प्ले लिखा तो उन्हें इससे भी पहचान मिली। इसके बाद पुनीत ने रामायण पर आधारित प्ले भी लिखा। उन्हें लगता है कि आज बहुत से कहानीकार रावण को हीरो की तरह दिखाते हैं और पुनीत इससे सहमति नहीं रखते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘महाभारत’ के ‘अथ श्री महाभारत कथा’ गाने को बॉलीवुड के इस दिग्गज सिंगर ने दी आवाज, देशभक्ति गानों को कर चुके हैं अमर
रावण को हीरो दिखाने को लेकर किया सवाल?
पुनीत ने कहा, “माहौल ऐसा हो गया था कि लोग निगेटिव किरदारों को हीरो बनाने लगे थे। रावण उन लोगों के लिए हीरो बनने लगा था। अगर आप रावण को हीरो बनाएंगे तो भगवान राम क्या हैं? मैं दिखाना चाहता था कि भगवान राम क्या हैं? सारे प्ले में जहां वो लोग भगवान राम को दिखाते हैं, उनमें उन्हें एक मूक पात्र (म्यूट) की तरह पेश किया जाता है। उन्हें कुछ खास करने को नहीं दिया जाता है। जबकि वो तो भगवान हैं।”
ये भी पढ़ें: कौन है वो एक्टर जो रणबीर की रामायण में निभाएगा 7-7 किरदार? बीआर चोपड़ा की महाभारत में भी आए थे नजर
क्यों नहीं चली आदिपुरुष?
पुनीत से पूछा गया कि रामायण पर आधारित फिल्में क्यों चलती नहीं हैं जबकि 1980s के दशक की रामायण को लोग आज भी पसंद करते हैं? पुनीत ने जवाब दिया- अगर कंटेंट अच्छा नहीं है, तो नहीं चलेगा लेकिन अगर कोई अच्छी फिल्म बनाता है तो वो चलेगी। जो फिल्में चलती हैं उनमें कुछ न कुछ तो ऐसा होता है जिसकी वजह से लोग उसे देखने जाते हैं। तभी वो हिट बनती हैं। कांतारा चली, हनुमान अंश चली। आदिपुरुष नहीं चली क्योंकि वो अच्छी नहीं थी।
रणबीर कपूर की रामायण पर है पुनीत इस्सर को भरोसा
उन्होंने रणबीर कपूर की रामायण को लेकर भी बात की। पुनीत ने कहा कि उन्हें लगता है कि भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर शानदार काम करेंगे। वो इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को नितेश तिवारी की रामायण पर रिएक्ट करने से पहले उन्हें इंतजार करना चाहिए। नितेश तिवारी एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं। अपना मन बनाने से पहले लोगों को फिल्म देखनी चाहिए। नितेश अच्छी फिल्म बनाएंगे।
कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण?
रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (राजा दशरथ), सनी देओल (हनुमान), यश (रावण), लारा दत्ता (कैकेयी), शीबा चड्ढा और कुणाल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे।
बीआर चोपड़ा की महाभारत की बात करें तो ये सीरियल 2 अक्टूबर 1988 से 24 जून 1990 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इसमें कुल 94 एपिसोड थे। इसका निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया था और पटकथा राही मासूम रजा और पंडित नरेंद्र शर्मा ने लिखी थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



