Source :- LIVE HINDUSTAN
ट्रंप ने आयरलैंड के दौरे पर पत्रकारों से कहा कि उन्हें टारगेट पर काम करने दें, लेकिन डीजल फ्यूल पर नहीं, क्योंकि वे डीजल की कमी कर रहे हैं।
पिछले कई सालों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलों, ड्रोन से हमले कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की को चेतावनी दी है कि वे रूस की रिफाइनरी पर हमले न करें, क्योंकि इससे डीजल की कमी हो रही है।
ट्रंप ने आयरलैंड के दौरे पर पत्रकारों से कहा, “उन्हें टारगेट पर काम करने दें, लेकिन डीजल फ्यूल पर नहीं, क्योंकि वे डीजल की कमी कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह मिडिल ईस्ट नहीं कर रहा है, यह रूस और यूक्रेन के साथ जो हो रहा है, उससे हो रहा है।”
यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो रूसी मारे गए
इस बीच, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई नागरिकों के हताहत होने की जानकारी मिली है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, रूस के तातारस्तान में दो लोगों की मौत हुई। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने काला सागर के बंदरगाह शहर ओडेसा पर ड्रोन हमले किए और पोलैंड से लगी सीमा चौकी के पास आग लग गई।
रूस ने हाल के हफ्तों में अपने हवाई अभियान को तेज कर दिया है। वह बैलिस्टिक मिसाइलों और जेट इंजन वाले ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेन की रक्षा प्रणाली को भेदने के लिए कर रहा है। रूस, कीव में मिसाइलों को रोकने वाली प्रणाली के घटते भंडार का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मॉस्को के हमलों ने सर्दियों से पहले यूक्रेन के बिजली ग्रिड को निशाना बनाया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों का मनोबल तोड़ना है।
क्षेत्रीय प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव के कार्यालय के अनुसार, रविवार को यूक्रेनी ड्रोन ने तातारस्तान के शहर निजनेकाम्स्क को निशाना बनाया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए। बयान में कहा गया कि खड़ी कार के पास एक पेड़ से ड्रोन टकराने के बाद दो नागरिकों की मौत हो गई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




