Home rss world hindi डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली है पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की मुलाकात, कौन सा...

डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली है पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की मुलाकात, कौन सा दुखड़ा रोएंगे शहबाज शरीफ?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 23 सितंबर की शाम मैडिसन एवेन्यू स्थित लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। ‘द न्यूज’ ने रविवार को उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इस रात्रिभोज का निमंत्रण मिला है। इसमें कई देशों के नेता शामिल होंगे। अनुमान है कि इस मुलाकात में शरीफ ट्रंप के सामने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठा सकते हैं।

बोर्ड ऑफ पीस के बाद पहली बार

सूत्रों ने बताया कि यह आयोजन शरीफ को अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों से बातचीत करने का अवसर भी प्रदान करेगा। शरीफ की ट्रंप के साथ यह मुलाकात फरवरी में वाशिंगटन में हुई ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक के बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने की बातचीत होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात सितंबर 2025 में वाइट हाउस और पिछले साल अक्टूबर में मिस्र के शर्म अल-शेख शांति सम्मेलन के दौरान भी हुई थी। शरीफ, स्वागत रात्रिभोज से एक दिन पहले न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

सिंधु जल संधि का उठा सकते हैं मुद्दा

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने संबोधन में भारत की ओर से सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का मुद्दा उठा सकते हैं। वर्ष 1960 में हुई सिंधु जल संधि विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई थी। यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली की छह नदियों के जल के बंटवारे और उपयोग को नियंत्रित करती है।

गौरतलब है कि रविवार को संपन्न हुए ब्रिक्स सम्मेलन में, भारत ने दुनिया के कई देशों के साथ अहम समझौते किए हैं। खासतौर पर पाकिस्तान के दोस्त माने जाने वाले चीन के साथ भारत की करीबियां बढ़ती नजर आ रही हैं। इस बात ने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व की नींद जरूर उड़ाई होगी। अब अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मिलकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री निश्चित तौर पर अपना पलड़ा मजबूत करने की जुगत भिड़ाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN