Home BUSINESS NEWS HINDI रॉकेट बना ₹50 से कम वाला ये छोटकू शेयर, लगातार दूसरे दिन...

रॉकेट बना ₹50 से कम वाला ये छोटकू शेयर, लगातार दूसरे दिन लगा 10% का अपर सर्किट; इस वजह बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) का शेयर लगातार निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। मंगलवार को कंपनी का शेयर लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 10% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। खास बात यह रही कि जहां व्यापक बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला, वहीं इस स्मॉल-कैप शेयर में जबरदस्त खरीदारी जारी रही। मंगलवार को शेयर 17.19 रुपये के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान 18.90 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। ₹50 से कम कीमत वाले इस शेयर में आई लगातार तेजी ने निवेशकों के बीच नई चर्चा शुरू कर दी है।

तेजी के पीछे कोई बड़ी वजह?

दिलचस्प बात यह है कि इस तेजी के पीछे कोई बड़े तिमाही नतीजे नहीं, बल्कि कंपनी की हालिया कारोबारी गतिविधियां और प्रबंधन में हुए बदलाव को अहम वजह माना जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में विपिन शर्मा और प्रदीप कुमार को एग्जीक्यूटिव एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करने का ऐलान किया है। यह नियुक्तियां 22 जुलाई 2026 से प्रभावी हैं। हालांकि, इन्हें शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है।

कंपनी के अनुसार, विपिन शर्मा कंपनी के प्रमोटर हैं और सेकेंड जेनरेशन के उद्योगपति हैं। उन्हें तीन दशक से अधिक का अनुभव है और उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण और नियमों से जुड़े उद्योगों में काम किया है। कंपनी ने कहा कि उनका वापस आना केवल एक औपचारिक नियुक्ति नहीं, बल्कि कंपनी को फिर से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विपिन शर्मा ने कहा कि उन्होंने सक्रिय कॉर्पोरेट जीवन से दूर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन कंपनी और उसके निवेशकों का विश्वास उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में अनुभवी अधिकारियों और स्वतंत्र निदेशकों को भी बोर्ड में शामिल किया जाएगा।

वहीं, प्रदीप कुमार को भी कंपनी के बोर्ड में शामिल किया गया है। वह फिलहाल कंपनी की सहायक इकाई गोल्डन क्रायो प्राइवेट लिमिटेड (Golden Cryo Private Limited) में निदेशक हैं। उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स में 23 सालों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उन्होंने तंबाकू उद्योग में भी करीब 5 साल तक काम किया है। कंपनी का मानना है कि उनका अनुभव कारोबार को दोबारा गति देने और रणनीतिक फैसलों को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

रिवाइवल कैंपेन को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी

एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) ने यह भी बताया कि उसके बैंकिंग ऑपरेशन दोबारा शुरू हो चुके हैं, जो कंपनी के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बैंकिंग सेवाएं बहाल होने और नए नेतृत्व के साथ कंपनी अब वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में अपने रिवाइवल कैंपेन को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। निवेशकों को उम्मीद है कि अगर कंपनी अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करती है, तो भविष्य में कारोबार में सुधार देखने को मिल सकता है।

तीन महीनों में करीब 50% टूटा शेयर

हालांकि, शेयर की हालिया तेजी के बावजूद इसके पिछले प्रदर्शन पर नजर डालना भी जरूरी है। पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 17% चढ़ा है, लेकिन एक महीने में लगभग 30% की गिरावट दर्ज की है। वहीं, तीन महीनों में करीब 50% और 6 महीनों में लगभग 72% टूट चुका है, यानी हालिया उछाल के बावजूद यह शेयर अभी भी अपने पुराने स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा है।

करीब 1,685% का मल्टीबैगर रिटर्न

अगर लंबी अवधि की बात करें तो तस्वीर पूरी तरह अलग नजर आती है। पिछले 5 सालों में एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) ने करीब 1,685% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यही वजह है कि कई निवेशक इस शेयर पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि स्मॉल-कैप और लो-प्राइस शेयरों में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा होता है। इसलिए केवल तेजी देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। किसी भी निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, कारोबारी स्थिति और जोखिमों का अच्छी तरह आकलन करना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN