Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Rate: सोने का दाम 1.30 लाख रुपये पर, 4 अगस्त को...

Gold Rate: सोने का दाम 1.30 लाख रुपये पर, 4 अगस्त को ये रहा 22 और 24 कैरेट गोल्ड

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: मंगलवार 4 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले कारोबारी दिन की तुलना में गोल्ड थोड़ा महंगा हुआ है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे लोगों की नजरें नए रेट पर टिकी हैं। सर्राफा बाजार में सोना 109 रुपये महंगा हुआ है। सोने का भाव 1,42,240 रुपय पर है। ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है। कल सोमवार को सोने का भाव 1.41 लाख रुपये पर ही बंद हुआ था। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,300 रुपये पर है। 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों सोने के भाव में बदलाव देखने को मिला है। ज्वेलरी खरीदने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट गोल्ड रेट और बाजार की चाल जानना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,42,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 79 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,30,000 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 78 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,30,140 रुपये पर है।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,41,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 78 रुपये है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत होने की बात कही, लेकिन बाद में ईरान ने इससे इनकार कर दिया। दोनों देशों के विरोधाभासी बयानों से निवेशकों की चिंता बढ़ी और सेफ हेवन के तौर पर सोने की मांग मजबूत हुई।

इसके अलावा मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है। यदि ऊर्जा महंगी होती है तो महंगाई बढ़ सकती है। ऐसे समय में निवेशक अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए सोने की ओर रुख करते हैं, क्योंकि इसे लंबे समय से महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश माना जाता है।

बाजार की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आने वाली मौद्रिक नीति पर टिकी है। निवेशकों को उम्मीद है कि ब्याज दरों को लेकर फेड के अगले कदम का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा। इसी वजह से बाजार में खरीदारी का रुझान बना हुआ है और सोने के दाम में मजबूती देखने को मिल रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN