Home BUSINESS NEWS HINDI यूपी-बिहार-दिल्ली में चांदी हुई महंगी, जानिये 4 अगस्त का दाम

यूपी-बिहार-दिल्ली में चांदी हुई महंगी, जानिये 4 अगस्त का दाम

1
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: आज सोमवार 3 अगस्त को चांदी के दाम में तेजी रही। चांदी का भाव 1179 रुपये चढ़ा है। सर्राफा बाजार में चांदी का रेट 2.17 रुपये पर है। बीते शुक्रवार को चांदी का दाम 3278 रुपये की गिरावट के साथ 2.16 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर बंद हआ था। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 3 अगस्त का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.17 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम रुपये कम हुआ है। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,187 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 21,789 रुपये है।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,19,195 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 742 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का दाम 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,17,675 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 956 रुपये महंगा हुआ है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,17,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 935 रुपये चढ़ा है।

चांदी महंगी होने के 3 बड़े कारण

1. डॉलर इंडेक्स में गिरावट

डॉलर इंडेक्स कमजोर होने से डॉलर में तय होने वाली चांदी की कीमतें दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सस्ती हो जाती हैं। इससे वैश्विक मांग बढ़ती है और चांदी की कीमतों को मजबूती मिलती है।

2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बाजार का रुख

कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई, लेकिन निवेशकों ने अनिश्चित वैश्विक माहौल में कीमती धातुओं की ओर रुख बनाए रखा। इसका फायदा चांदी को भी मिला और इसके दाम मजबूत रहे।

3. फेड की ब्याज दरों और अमेरिकी आंकड़ों पर नजर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसके साथ ही इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी रोजगार और आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे माहौल में निवेशकों की दिलचस्पी चांदी में बनी रहने से इसकी कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN