Source :- LIVE HINDUSTAN
Glowing Skin Drink: अगर आपको नेचुरली ग्लोइंग या यंग लुकिंग स्किन चाहिए तो ये आयुर्वेदिक ड्रिंक अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। स्किन के अलावा इसके और भी कई बेनेफिट्स हैं, जिन्हें जानने के बाद आप इसे ट्राई किए बिना नहीं रह पाएंगे।
अक्सर लोगों को लगता है कि महंगी क्रीम, फेशियल और ट्रीटमेंट्स से ही स्किन ग्लोइंग होती है। जबकि ये पूरी सच्चाई नहीं है। क्योंकि बेशक आप दुनियाभर के स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज कर लें, लेकिन अगर आप अच्छा खा नहीं रहे हैं तो ग्लो गायब ही रहेगा। ग्लोइंग स्किन का सिंपल सा फंडा है, स्किन केयर के साथ-साथ अपनी डाइट भी अच्छी रखें। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ इनाया गंभीर ने एक ऐसी ही होममेड ड्रिंक शेयर की है, जो आपकी ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करेगी। अगर आपके फेस का ग्लो गायब हो गया है या आप कोई ऐसी ड्रिंक ढूंढ रहे हैं जो एंटी एजिंग में मदद करे, तो ये ड्रिंक आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके और भी कई बेनेफिट्स हैं, आइए डिटेल में जानते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए पीनी शुरू करें ये ड्रिंक
डॉ इनाया बताती हैं कि अगर आप ग्लोइंग स्किन या एंटी एजिंग बेनिफिट्स चाहते हैं तो ये होममेड ड्रिंक आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में मुट्ठीभर फ्रेश पुदीना के पत्ते, दो लौंग, दो छोटी इलायची और एक चम्मच सौंफ डालकर पका लेना है। इन्हें लगभग 5 से 7 मिनट के लिए हल्का उबलने दें, फिर हल्का गर्म रहने पर छान लें। इसे चाय की तरह सिप-सिप कर के पीएं।
टिप: इस ड्रिंक को छानने के बाद आप इसमें थोड़ा सा नींबू निचोड़ सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर लेमन स्किन को हाइड्रेट रखने और ग्लोइंग बनाने में काफी हेल्पफुल होता है।
क्या हैं इस होममेड ग्लो ड्रिंक के फायदे?
ये ड्रिंक आपकी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के अलावा भी और कई फायदे करती है। ये आपकी स्किन को हाइड्रेट रखती है, पाचन को सपोर्ट करती है और ओवरऑल गट हेल्थ को दुरुस्त रखती है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर है और बॉडी को फ्री रेडिकल्स से बचाती है। गर्मियों में इस ड्रिंक को पीने का एक फायदा ये भी है कि ये बॉडी हीट को बैलेंस करने और ताजगी देने का काम करती है।
कब और कैसे पीना है?
ये ड्रिंक आपको नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करनी है। इसे आप दिन में एक बार किसी भी समय पी सकते हैं। सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले सबसे अच्छा समय माना जाता है। हालांकि अगर आपके पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है तो सुबह खाली पेट इसे पीना अवॉइड ही करें।
पीने से पहले जान लें जरूरी सावधानियां
वैसे तो ये ड्रिंक पूरी तरह नेचुरल है और हर किसी के लिए फायदेमंद है। लेकिन फिर भी अगर आपको कोई हेल्थ कंडीशन है तो बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी अपनी डाइट में शामिल ना करें। ड्रिंक पीने के बाद आपको किसी तरह की एलर्जी या कुछ भी अजीब फील होता है तो इसे पीना बंद कर दें।
(Images Credit- Pinterest)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






