Source :- LIVE HINDUSTAN
लंच में अगर आप देसी स्वाद चखना चाहते हैं तो मट्ठे वाले आलू बनाकर तैयार करें। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है और रोटी-पराठे के साथ सर्व की जा सकती है। सीखिए इसे सहीं तरह से कैसे बनाएं।
गांव की सब्जियां सिंपल होती हैं लेकिन स्वाद में महंगी सब्जियों को भी फेल कर देती हैं। मट्ठे वाले आलू एक देसी सब्जी है जिसे गांव की दावतों में जरूरी बनाया जाता है। यूपी में खूब शौक से खाई जाने वाली इस सब्जी को बनाना काफी आसान है। सिर्फ आलू और मट्ठे से बनने वाली ये सब्जी काफी टेस्टी लगती है। यहां हम सिंपल तरीके से बनने वाली मट्ठे वाले आलू की सब्जी बनाने का तरीका बता रहे हैं सीखिए।
मट्ठे वाले आलू बनाने की सामग्री
मसाले के लिए-
-धनिया पाउडर
-लाल मिर्च पाउडर
-जीरा पाउडर
-हल्दी पाउडर
ग्रेवी के लिए:
-तेल
-जीरा
-राई (सरसों के दाने)
-मेथी दाना
-साबुत धनिया
-साबुत लाल मिर्च (गोल वाली)
-तेजपत्ता
-उबले और मोटे तौर पर मैश किए हुए आलू
-पानी, ज़रूरत के अनुसार
-मट्ठा (छाछ)
-स्वादानुसार नमक
-ताजा हरा धनिया
मट्ठे वाले आलू बनाने का तरीका
स्टेप 1
मट्ठे वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को तैयार करें। इसके लिए आलू को धोएं और पानी डालकर कुकर में 2 से 3 सीटी आने तक उबाल लें। फिर कुकर को ठंडा होने दें और आलू को छन्नी पर निकाल लें। जब आलू का सारा पानी निकल जाए तो इन्हें छील लें। फिर इन्हें अच्छे से मैश कर लें।
स्टेप 2
सब्जी में जिन मसालों को डाल रहे हैं उनको सब्जी में डालने से पहले उनका एक मिक्स बना लें।इसके लिए सभी मसाले एक कटोरी में निकालें और फिर थोड़े से पानी के साथ मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें और अलग रख दें।
स्टेप 3
अब सब्जी बनाने के लिए तेल गरम करें और उसमें साबुत मसाले डालें। जब अच्छी खुशबू आने लगे, तो तैयार मसाला मिक्स डालें और अच्छी तरह पकाएं। अब इस मसाले में मैश किए हुए आलू और जरूरत के अनुसार पानी डालें। फिर सब कुछ एक साथ धीमी आंच पर पकने दें।
स्टेप 4
अब मठे को अच्छे से पतला कर लें और पूरी तरह से फेंट लें। जब आलू अच्छे से पक जाएं तो आखिर में मट्ठा और नमक डालें। कुछ और मिनट तक पकाएं और ताजे हरे धनिए के साथ गार्निश करें। इसे गरमा-गरम पूरी, पराठे या सादी रोटी के साथ खाएं।
याद रखें ये टिप्स
मट्ठा ज्यादा खट्टा न हो- सब्जी बनाने के लिए लिए हल्के खट्टे मट्ठे का इस्तेमाल करें, इससे सब्जी का स्वाद बैलेंस रहेगा।
मट्ठा कमरे के तापमान पर रखें- बहुत ठंडा मट्ठा सीधे गर्म कड़ाही में डालने से फट सकता है। इसलिए सब्जी बनाने से पहले इसे फ्रिज सेबाहर निकालकर रख दें।
आंच धीमी रखें- मट्ठा डालने के बाद लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
तड़का न छोड़ें- जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और मसालों का तड़का मट्ठे वाले आलू के स्वाद को खास बनाता है। इसलिए ये सभी चीजें जरूर डालें।
अंत में हरा धनिया डालें- गैस बंद करने के बाद धनिया डालें, इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ेंगे।
तीखेपन के लिए हरी मिर्च- मट्ठे वाले आलू की सब्जी का स्वाद चटपटा ही अच्छा लगता है। इसलिए मट्ठा उबलने के बाद इसमें कुछ हरी मिर्च काटकर डाल दें। इसे स्वाद काफी बढ़ जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

