Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/arshad_warsi_05_07_1783266824469_1783266828712_9e91d46e-d434-4101-9d63-25b92df0aadf.pngKing 2026: शाहरुख खान की किंग इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नजर आनेवाले हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म में अरशद वारसी भी दिखेंगे। अरशद ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की किंग के लिए हां क्यों कहा।
शाहरुख खान की किंग साल 2026 की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे इस फिल्म का हिस्सा होंगे। शाहरुख खान की इस फिल्म का हिस्सा अरशद वारसी भी होंगे। अब अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की किंग के लिए हां क्यों कहा?
अरशद वारसी ने किंग के लिए क्यों कहा हां?
Mashable इंडिया के साथ खास बातचीत में अरशद वारसी ने कहा कि शाहरुख खान के साथ जो उनका बॉन्ड है उसकी वजह से उन्होंने किंग के लिए तुरंत हां कर दिया। अरशद ने कहा, “शाहरुख खान को मना नहीं कर सकता हूं। आप मना नहीं कर सकते हैं। जब मुझे आर्यन का कॉल आया था। मैंने कहा कि आप मुझसे क्या करवाना चाहते हैं? गफूर।”
बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए क्यों कहा हां?
अरशद वारसी ने कहा, “ वो कहानियां सुना रहा था। मैंने बोला आर्यन मुझे कुछ नहीं सुना। जब दो दिन तुमको मुझसे कराना है, कराओ। मैं ये कर रहा हूं क्योंकि मैं आपके पिता को प्यार करता हूं। मैं आपके परिवार को प्यार करता हूं।”
बता दें, साल 2025 में आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज हुई थी। आर्यन खान ने इस सीरीज से डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया। आर्यन खान की इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था।
अरशद वारसी के लिए शानदार है साल 2026
बता दें, अरशद वारसी के लिए साल 2026 काफी शानदार रहा है। उनकी कुछ फिल्में और सीरीज हो चुकी हैं। कुछ रिलीज होना बाकी हैं। अरशद वारसी की फिल्म वेलकम टू द जंगल हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके अलावा, अरशद वारसी की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। अरशद वारसी की सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है।
जल्द रिलीज होगी धमाल 4
अब जल्द ही अरशद वारसी की फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धमाल 4 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। धमाल 4 के अलावा दिसंबर में शाहरुख खान की किंग रिलीज होगी।
शाहरुख खान की किंग में नजर आएंगे ये सितारे
किंग की बात करें तो इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। शाहरुख खान की किंग में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। शाहरुख खान की ये फिल्म एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म से शाहरुख खान का लुक भी रिलीज कर दिया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




