Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का बजट सुन उड़ेंगे होश, इस दिन...

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का बजट सुन उड़ेंगे होश, इस दिन आ रहा है टीजर

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/sk_1777033285993_1777033295857_1791980619243_h869_2ecc8d15-b7ce-4d01-abae-5b5a2a0a5296_MnNl.jpg

शाहरुख खान की फिल्म किंग के टीजर से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जानिए कब रिलीज हो रहा है इसका टीजर। एक्टर ने बेटी के साथ फिल्म पर मोटी रकम खर्च कर दी है। जानिए डिटेल

शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पिछले एकाध साल से एक्टर फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। अब इस साल क्रिसमस के मौके पर उनकी फिल्म रिलीज हो रही है। लेकिन उससे पहले किंग खान अपनी ऑडियंस को टीजर का सरप्राइज देने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स शाहरुख खान के जन्मदिन पर किंग का टीजर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यानी बादशाह के इस बर्थडे पर बहुत कुछ खास होने वाला है। इसके साथ ही फिल्म के बजट से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है।

शाहरुख खान की फिल्म किंग का टीजर

ताजा रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान इस साल 2 नवंबर को अपना 61 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस मौके पर उनकी फिल्म किंग का टीजर रिलीज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। उनका किरदार पिछली फिल्मों से अलग होगा। फिल्म में शाहरुख अपने ही अंदाज में बड़े और दिल को छू लेने वाले डायलॉग बोलते दिखेंगे। अब ऑडियंस को इस फिल्म के टीजर का इंतजार हो रहा है।

शाहरुख खान की फिल्म किंग का बजट

फिल्म किंग के बजट से जुड़ी जानकारी भी सामने आ रही है। शाहरुख खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने अपनी इस मल्टी स्टारर फिल्म पर 450 करोड़ का मोटा बजट खर्च किया है। ये उनके प्रोडक्शन में बनने वाली अभी तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। साथ ही हिंदी सिनेमा की महंगी फिल्मों की लिस्ट में भी किंग का नाम शामिल होगा।

जल्द शुरू होगी फिल्म की मार्केटिंग
टीजर के साथ मेकर्स फिल्म की मार्केटिंग भी शुरू कर देंगे। मेकर्स ऐसा प्लान कर रहे हैं कि फिल्म किंग शाहरुख खान की पिछली फिल्मों ‘जवान’ और ‘पठान’ से आगे निकल जाए। किंग का एक्शन और म्यूजिक भी खास बताया जा रहा है। फिल्म में ‘डैडी कूल’ नाम का भी एक गाना होगा जो शाहरुख और सुहाना पर फिल्माया गया है।

किंग की कास्ट और रिलीज

बता दें, शाहरुख खान की किंग में उनकी बेटी सुहाना खान, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर जैसे एक्टर्स नजर आ सकते हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है। शाहरुख को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार इसी फिल्म के साथ खत्म होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN