Home LIFESTYLE NEWS HINDI शाही दम आलू की आसान रेसिपी, पराठे और पूरी के साथ लगेगा...

शाही दम आलू की आसान रेसिपी, पराठे और पूरी के साथ लगेगा लाजवाब, जानें बनाने का तरीका

6
0

Source :- INDIATV NEWS

आलू को रॉयल वाला फील देना है तो शाही दम आलू बनाकर खाएं। वही रोज की सब्जियों में पड़ने वाला आलू जब शाही दम आलू बन जाता है तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ये सब्जी फिर नॉर्मल नहीं बल्कि शाही टेस्ट और फील वाली हो जाती है। हालांकि शाही दम आलू का नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि इसे बनाने में न जाने कितने झंझट होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। शाही दम आलू को बड़ी आसानी से और सिंपल रेसिपी के साथ बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं शाही दम आलू बनाने के लिए आपको किन मसालों की जरूरत होगी और शाही दम आलू की विधि क्या है?

शाही दम आलू की आसान रेसिपी

  • 6-8 छोटे आलू
  • 1/2 कप दही
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 छोटा सा टुकड़ा दालचीनी
  • 1 कप मखाना
  • 8-10 काजू
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच टोमाटो प्यूरी
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • जरूरत के हिसाब से तेल
  • स्वादानुसार नमक

पहला स्टेप-  शाही दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को हल्का उबाल लें। ध्यान रखें आलू पूरी तरह गलने नहीं चाहिए। अब आलू को छीलकर इनमें कांटे से छेद कर लें। मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल में उबले आलू डालकर हल्का गोल्डन रंग आने तक फ्राई कर लें। आप चाहें तो सीधे ही कच्चे आलू को फ्राई कर सकते हैं। लेकिन उबालकर ऐसा करेंगे तो सब्जी जल्दी बन जाएगी। तले हुए आलू को प्लेट में निकाल लें। 

दूसरा स्टेप- अब जो तेल बचा है उसमें जरूरत के हिसाब से कम क्या कर लें। तेल में अदरक, टमाटर और काजू डालकर फ्राई कर लें। हल्का गोल्डन रंग आने पर गैस बंद कर इसे निकाल लें और अच्छे से पीस लें। अब सब्जी के हिसाब से तेल डालें। तेल में जीरा और तेजपत्ता डाकलर भूनें। अब तैयार पेस्ट और टोमाटो प्यूरी डालकर भून लें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे को इसमें हल्दी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें। सारे मसालों को अच्छी तरह भूनें और तेल आने पर गैस की फ्लेम कम कर दें।

तीसरा स्टेप- अब मसाले में फेंटा हुआ बिना खट्टा दही डाल दें। दही डालकर लगातार मसाले को चलाते हुए भूनें और उबाल आने पर जरूरत के हिसाब से पानी डाल दें। उबाल आते ही फ्राइड आलू और मखाना डालकर ढककर लगभग 5 मिनट तक पकाएं। मखाना सब्जी में ऑप्शनल हैं। ग्रेवी के गाढ़ा होते ही कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें और आंच बंद कर दें। तैयार है शाही दम आलू, इसे रोटी, पराठा या नान के साथ खाएं।

SOURCE : INDIATV NEWS