Source :- LIVE HINDUSTAN
एक्टर अभिषेक बच्चन 50 साल के हो चुके हैं और आज भी वह फिट दिखते हैं। वह फिट रहने के लिए कई आदतों को अपनाते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें वह नहीं खाते हैं। आइये जानते हैं अभिषेक बच्चन का फिटनेस रूटीन।
एक्टर अभिषेक बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्टर हमेशा से अपनी एक्टिंग और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहे हैं। अभिषेक बच्चन खुद को लेकर भले ही ज्यादा वोकल ना हो लेकिन वह कई जगहों पर अपनी आदतों या फिर फिटनेस रूटीन का जिक्र कर चुके हैं। अभिषेक बच्चन 50 साल के हो चुके हैं और आज भी वह फिट हैं। उनकी फिटनेस के पीछ कुछ हेल्दी आदतें हैं, हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो उनके पिता अमिताभ बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं है। आइये जानते हैं अभिषेक बच्चन के फिटनेस रूटीन के बारे में।
फिटनेस के लिए क्या करते हैं अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करते हैं और उनके डेली रूटीन में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, लिफ्टिंग, स्क्वैट जंप्स, पुश अप्स, प्लैंक जैसी कई एक्सरसाइज शामिल हैं। वह रोजाना सुबह करीब 2 घंटे जिम करते हैं। अभिषक बच्चन सिर्फ एक्सरसाइज से ही फिट नहीं रहते बल्कि वह खेलकूद में भी एक्टिव हैं। उन्हें फुटबॉल खेलना काफी पसंद है और वह फिट रहने के लिए वॉक भी करते हैं।
क्या-क्या नहीं खाते हैं
केबीसी शो में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि अभिषेक फलों को हाथ नहीं लगाते हैं। उनका कहना था कि सभी लोग फल खाते हैं लेकिन अभिषेक कोई भी फल नहीं खाते हैं। इसके अलावा उन्हें ब्रोकली से भी नफरत है। ब्रोकली देखते ही उनका मुंह बन जाता है और वह इसे खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अभिषेक को दूध से बनी चीजें भी खाना कम ही पसंद है।
क्या है उनका डाइट प्लान
अभिषेक बच्चन घर का बना खाना खाते हैं और साथ में सलाद और नट्स भी खा लेते हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स की बैलेंस मात्रा होती है। वह दिन में छोटे-छोटे मील्स खाते हैं। हर 2-3 घंटे में वह कुछ खाते हैं, जिससे उन्हें किसी और चीज की क्रेविंग ना हो। वह अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं लेकिन फल नहीं खाते।
इन चीजों से भी है परहेज
अभिषेक बच्चन फिटनेस के लिए शराब, चीनी, जंक फूड से दूरी बनाकर रखते हैं। कभी-कभी चीट डे पर वह बेटी के साथ कुछ स्नैकिंग कर लेते हैं लेकिन वैसे वह ये सब नहीं खाते हैं। ये सभी चीजें आपके शरीर को बस फुला देती है, ताकत नहीं देती। साथ ही इन चीजों को खाने-पीने से पाचन खराब होता है।
फिटनसे का क्या है फॉर्मूला
अभिषेक बच्चन का मानना है कि आपको फिट रहना है, तो खुद के लिए मेहनत करो। रोजाना एक्सरसाइज करो और हेल्दी चीजें खाओ। साथ में कोई गेम भी खेलो, जिससे दिमाग और शरीर दोनों ही एक्टिव रहे। अगर आप फिटनेस को लेकर सीरियस नहीं होंगे तो एक दिन आपका शरीर खराब होने लगेगा और फिर आपका साथ छोड़ देगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




