Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/26/1200x900/sunny_deol_1743590580281_1779806860473_e0c2fcc6-36dc-4b0e-89e7-a1e8612f2eec.jpgबॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। दोनों को कम ही मौकों पर साथ देखा गया है। पूजा मुस्कुराती हुई आगे बढ़ गई।
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को बहुत की कम मौकों पर अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ देखा गया है। अब एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सनी अपनी पत्नी पूजा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। दोनों अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचे। ड्राइवर के साथ वाली सीट पर सनी देओल थे और पीछे पूजा बैठीं हुईं थीं। दोनों साथ में एयरपोर्ट के अंदर चले गए।कैमरा को अपने सामने देखकर पूजा मुस्कुराई। हालांकि, दोनों ने कोई पोज नहीं दिया।
सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल आगे ड्राइवर के साथ वाली सीट से बाहर आते हैं। उन्होंने डार्क खाकी रंग की शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई थी। काले चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया। गाड़ी की पीछे वाली सीट से स्वेटशर्ट पहने हुए पूजा बाहर आई। और दोनों साथ में आगे बढ़ गए।कपल ने पैपराजी के सामने कोई पोज नहीं दिया। सनी देओल और पूजा एकाध ही मौकों पर साथ दिखे हैं। बेटे करण देओल की शादी पर दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाई थीं।
सनी देओल की शादी
रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और पूजा ने 1984 में शादी कर ली थी। उस समय तक सनी देओल अपनी पहली फिल्म बेताब से इंडस्ट्री में एंट्री ले चुके थे। हालांकि, इस शादी को कई सालों तक छुपाए रखा गया। इसके पीछे का बड़ा कारण सनी देओल का फिल्मी करियर था। शादी के बाद दोनों दो बेटों करण और राजवीर देओल के पेरेंट्स बने। सनी अपना करियर में सफल होते रहे लेकिन पूजा सिनेमा की दुनिया की इस लाइमलाइट से दूर रहीं।
प्रकाश कौर और धर्मेंद्र
देओल परिवार की ये शायद परंपरा ही रही। पहले धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर भी बहुत कम नजर आई। धर्मेंद्र के आखिरी के कुछ सालों में दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी। सनी देओल की दोनों सगी बहनों अजिता और विजेता को बहुत कम मौकों पर देखा गया। देओल परिवार की बहूएं और बेटियों को कैमरे के सामने नहीं देखा गया। हां, हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने फिल्मों में नाम बनाने की कोशिश की। लेकिन वो अपने पेरेंट्स जैसी सफलता नहीं देख पाई।
धर्मेंद्र को अवॉर्ड से सम्मानित
बता दें, धर्मेंद्र के निधन के बाद बीती शाम उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। ये अवॉर्ड लेने हेमा मालिनी पहुंची थीं। इस खास मौके पर उनकी छोटी बेटी अहाना देओल भी नजर आई। एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र को याद कर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





