Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/7_Jul_1783420893954_1783420899996_1092aaf9-f59b-4848-aaf9-f0e35cf017f3.jpgAnupamaa 7 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड प्रेम की बेइज्जती और श्रुति के घटियापन की सारी हदें पार करने के नाम रहेगा। तोषू जान बूझकर सबके सामने प्रेम की इज्जत उतारने का इंतजाम करेगा।
Anupamaa 7 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल में मंगलवार को खुलेगा प्रेम कोठारी की चोरी का राज। इसके अलावा प्रेरणा की विदाई के दौरान जमकर इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल के 7 जुलाई के एपिसोड की शुरुआत होगी अंश-प्रेरणा की शादी की रस्मों को आगे बढ़ाए जाने से। अनुपमा और घर के बाकी बड़े रस्मों के बारे में समझाते हुए बीच-बीच में थोड़ा हंसी मजाक भी करेंगे। प्रेरणा की विदाई की तैयारियों के दौरान दिग्विजय इमोशनल होने लगेगा और कहेगा कि प्रेरणा की विदाई करवाकर उसे ऐसा लग रहा है जैसे उसने सावी के कन्यादान का पुण्य अर्जित कर लिया हो।
वसुंधरा नहीं चुकेगी यह मौका
जब विदाई की बात आती है तो अनुपमा बताती है कि प्रेरणा को एक बार बाहर घुमाकर लाया जाएगा और फिर विदा किया जाएगा। वसुंधरा मौका नहीं चूकेगी और कहेगी कि अनुपमा ने इस विदाई को खेल बना दिया है। इस पर अनुपमा बचपन के गुड्डे गुड़ियों का खेल याद दिलाएगी और उसके तरीके से समझाएगी कि कैसे रस्में कई बार थोड़ी अजीब होती हैं, लेकिन हर बार वो दिल पर वही अहसास छोड़ती हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर उन्हें बनाया गया है। बातों-बातों में जब फैमिली की बातों से मुद्दा कुकिंग कॉम्पटिशन की तरफ शिफ्ट होगा, तो तोषू मौका पाकर अपना पहला तीर चलाएगा। वह अनुपमा की डायरी का जिक्र कर देगा।
खुद चोरी की बात कुबूलेगा प्रेम
किंजल और अनुपमा का ध्यान फौरन डायरी की बात पर जाएगा। प्रेम इशारे से तोषू को चुप रहने के लिए कहेगा, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करते हुए धीरे-धीरे प्रेम की पोल खोलना शुरू कर देगा। जब तोषू कहेगा कि प्रेम चोर है और उसने डायरी चुराई है, तो शुरू में अनुपमा खुद ही उसे डांट देगी। लेकिन जब तोषू राही के सिर पर हाथ रखकर कसम खिलवाएगा, तो प्रेम को भी अपनी गलती मानने के लिए अलावा चॉइस नहीं रह जाएगी। वह स्वीकार करेगा कि उसने चोरी की है। हर कोई हक्का बक्का रह जाएगा। धीरे-धीरे प्रेम के अनुपमा का फॉर्म जलाने की बात भी खुल जाएगी और ख्याति अपने बेटे प्रेम से कहेगी कि उसने हर मर्यादा तोड़ दी है।
अपनी गलती छिपा जाएगी श्रुति
वसुंधरा अपने परिवार की बेइज्जती होते देख प्रेम से उसके साथ चलने को कहेगी। अंश कहेगा कि उसे नहीं पता था कि प्रेम नफरत की आग में इतना अंधा हो जाएगा। श्रुति यह तो नहीं बताएगी कि डायरी चुराने को उसने कहा था, लेकिन वह कहेगी कि प्रेम को चोरी करने के लिए अनुपमा ने ही मजबूर किया। दिग्विजय कहेगा कि वह राही-प्रेम की मां होने का दावा करती हैं, उन्होंने बच्चों को सही राह क्यों नहीं दिखाई। श्रुति कहेगी कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज है। प्रेम बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाएगा। इस सबके बीच प्रेरणा दुखी हो जाएगी कि उसकी शादी बर्बाद हो रही है, और वह वहां से रोते हुए भाग जाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




