Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, बोले- सब यहीं मिलेगा

सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, बोले- सब यहीं मिलेगा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/ssk_1791549800412_XTHb_1791549809936_8RoM_3dcd4880-732d-47ce-af1b-15f060302fdf_fSuI.jpg

सलमान खान ने एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्टर ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। उन्होंने फैंस को कहा कि इस चैनल के जरिए उन्हें सब अपडेट मिलेगा।

सलमान खान ने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। सलमान के इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस काफी खुश हैं और देखना चाहते हैं कि एक्टर इसमें अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ के क्या मोमेंट्स दिखाएंगे।

सलमान का यूट्यूब चैनल

सलमान ने दरअसल, इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान पुराने लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर सलमान ने लिखा, ‘शुरू से शुरू करते हैं। मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। ए से जेड तक सब यहां मिलेगा।’

सलमान के यूट्यूब चैनल का नाम बीइंग सलमान खान है। इसके अब तक 15.1 के सब्सक्राइबर्स हैं।

बिग बॉस 20 को होस्ट कर रहे हैं सलमान

बता दें कि फिलहाल सलमान, बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं। शो को वह होस्ट कर रहे हैं। यह उनका 15वं सीजन है बतौर होस्ट। फैंस उनको शो में देखना काफी पसंद करते हैं।

सलमान की फिल्म मातृभूमि

सलमान की फिल्म की बात करें तो वह अब फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं।

फिल्म को आईएंडबी मिन्स्ट्री ने दी एनओसी

ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि क्योंकि ये फिल्म भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित थी तो या तो ये रोक दी गई है या उसमें देरी हो रही है क्योंकि केंद्र सरकार को यह पक्का नहीं था कि इसमें चीनियों को किस तरह दिखाया जाएगा। लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के नए वर्जन से आईएंडबी मिन्स्ट्री सैटिसफाई है और मूवी को एनओसी दे दिया है।

कब रिलीज हो सकती है मातृभूमि

फिल्म के अब तक कई गानें रिलीज हो चुके हैं, लेकिन इसकी रिलीज डेट को लेकर अपडेट नहीं आ रहा है। इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सलमान खान 13 नवंबर को फिल्म को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं, दिवाली के बाद। लेकिन अब सेंसर प्रोसेस पेन्डिंग बै। मेकर्स जल्द सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को फिल्म सब्मिट करेंगे। अगर फिल्म को क्लीयर सर्टिफिकेट मिल गया तो मातृभूमि 13 नवंबर पर रिलीज हो सकती है।

मातृभूमि को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म को सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है। पहले फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान थी, लेकिन फिर इसका नाम बदलकर मातृभूमि कर दिया गया।

वैसे इसके अलावा ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि सलमान, नयनतारा के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस मूवी के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN