Home LIFESTYLE NEWS HINDI सावधान! खाना बनाने से पहले चेक करें गैस की लौ, ये रंग...

सावधान! खाना बनाने से पहले चेक करें गैस की लौ, ये रंग दिखे तो तुरंत बंद करें चूल्हा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खाना बनाते हुए शायद ही आप गैस की फ्लेम चेक करते होंगे, लेकिन ये बहुत जरूरी है। नीले रंग के अलावा गैस की लौ अलग-अलग रंगों की भी हो सकती है। कब सावधान होने की जरूरत है और हर रंग का क्या मतलब है, आइए जानते हैं।

घर में खाना बनाने के लिए अक्सर गैस स्टोव का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुकिंग के वक्त शायद ही हम गैस की लौ याने फ्लेम के रंग पर ध्यान देते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि गैस की फ्लेम पर भला ध्यान देना ही क्यों है? दरअसल ये बहुत जरूरी है क्योंकि कई बार गैस की फ्लेम का रंग ही ये बताता है कि कोई गड़बड़ी है। आमतौर पर इसका रंग नीला होता है, जो सामान्य है। लेकिन अगर गैस जलाने पर कोई दूसरा नजर आए तो सावधान होने की जरूरत है। कई बार ये अंदर छिपी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में कब डरने की जरूरत है और कब गैस को चेक कराने की, आइए सब विस्तार में समझते हैं।

खाना बनाने से पहले जरूर चेक करें गैस की फ्लेम

जब भी आप खाना बनाने के लिए गैस जलाते हैं तो उसकी फ्लेम का रंग एक बार जरूर चेक कर लें। अगर इसका रंग नीला है तो कोई डरने वाली बात नहीं है। सामान्य रूप से गैस की फ्लेम नीले रंग की ही होती है। लेकिन अगर लाल, नारंगी या हरे जैसे अलग रंग नजर आ रहे हैं तो इसके पीछे का मतलब समझना जरूरी हो जाता है। आइए एक-एक कर के समझते हैं।

पीली या नारंगी लौ का क्या मतलब है?

अगर गैस की फ्लेम पीले या नारंगी (ऑरेंज) रंग की दिख रही है, तो इसका मतलब है कि हवा की आपूर्ति ना होने पर गैस ठीक से जल नहीं पा रही है। ऐसा आमतौर पर गैस बर्नर में जमा गंदगी के कारण होता है। इसलिए जब भी आपकी गैस में पीली या नारंगी लौ दिखाई दे तो समझ लें कि गैस बर्नर सफाई मांग रहा है।

हरे रंग की फ्लेम जरूरी है चेक कराना

कई बार गैस की फ्लेम का रंग हरा भी हो सकता है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ये गैस में मौजूद अशुद्धियों की वजह से हो सकता है, इसलिए गैस बंद करें और इसे चेक कराएं।

लाल रंग का मतलब खतरा है!

गैस की फ्लेम का लाल दिखना नॉर्मल नहीं है। ऐसा बहुत ज्यादा गैस लीक या बहुत ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से हो सकता है ऐसी स्थिति में गैस को तुरंत बंद कर देना चाहिए और गैस तकनीशियन से जरूर चेक करना चाहिए।

काम की बात- कई बार कुछ जलने की वजह से भी फ्लेम का रंग लाल दिखाई दे सकता है। इसलिए एक बाद बर्नर को जरूर चेक कर लें।

सफेद या बहुत फीकी लौ का ये होता मतलब

कई बार गैस की फ्लेम सफेद या बहुत फीके रंग की दिखने लगती है। इसका मतलब हो सकता है कि गैस की लाइन या बर्नर में बहुत ज्यादा हवा मौजूद है। ये गंभीर स्थिति तो नहीं है, लेकिन एक बार गैस तकनीशियन या किसी जानकार से जांच कराना सही रहता है।

कब गैस तुरंत बंद कर देनी चाहिए?

  • अगर बिना किसी वजह गैस की फ्लेम लाल रंग की नजर आए।
  • बर्नर से असमान्य आवाज आए।
  • गैस स्टोव या पाइप में कोई खराबी दिख रही हो।
  • गैस की तेज गंध महसूस हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN