Home rss business hindi सुस्त पड़े शेयरों में नई जान, 412 करोड़ रुपये का काम मिलते...

सुस्त पड़े शेयरों में नई जान, 412 करोड़ रुपये का काम मिलते करीब 5% चढ़ा स्टॉक; 1 महीने में 11% की तेजी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Transrail Lighting के सुस्त पड़े शेयरों में नई जान आ गई है
  • कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह 412 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर है
  • इससे पहले कंपनी पिछले हफ्ते एक बड़ा काम मिला था

Stock in News: आज 6 अक्टूबर को Transrail Lighting के शेयरों की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली हैा। सुस्त पड़े इस कंपनी के शेयरों में उछाल की वजह नया वर्क ऑर्डर है। कंपनी को 412 करोड़ रुपये का काम मिला है। इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ कंपनी ने मंगलवार को साझा किया है।

बीएसई में आज Transrail Lighting के शेयर 480.95 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 485.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर स्टॉक पहुंच गया। बता दें, कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 766.75 रुपये और 52 वीक लो लेवल 401 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 6425 कोड़ रुपये का है।

कंपनी को इस साल मिल चुका है 2021 करोड़ रुपये का काम (Transrail Lighting work order)

मंगलवार को कंपनी ने दी जानकारी में कहा कि सरकार या फिर इंस्टीट्यूशनल कॉन्ट्रैक्टर के जरिए उन्हें 409 करोड़ रुपये का काम मिला है। जिसके बाद इस कैलेंडर ईयर कंपनी को कुल 2021 करोड़ रुपये का काम मिल चुका है।

इससे पहले कंपनी ने 30 सितंबर को दी जानकारी में कहा था कि उन्हें 574 करोड़ रुपये का काम मिला है। यानी एक ही हफ्ते में कंपनी को दूसरा बड़ा वर्क ऑर्डर हाथ लगा है।

इस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Transrail Lighting Share performance)

बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। तीन महीने में स्टॉक हालिया तेजी के बाद 8 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। 1 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 34 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

इस साल 5 रुपये डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

कंपनी ने 2026 में अबतक दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया है। पहली बार कंपनी के शेयर अगस्त के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। दूसरी बार स्टॉक पिछले महीने की 16 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड कंपनी ने दिया था। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 5 रुपये का डिविडेंड इस साल अबतक Transrail Lighting ने दिया है। बता दें, 2025 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 0.80 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN