Home rss business hindi 6 महीने में 260% की शेयरों की उछाल, आज कंपनी के स्टॉक...

6 महीने में 260% की शेयरों की उछाल, आज कंपनी के स्टॉक में लगा अपर सर्किट; क्या लगाएंगे दांव?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • HFCL Share price: एचएफसीएल के शेयरों की कीमतों में आज अपर सर्किट लगा है
  • 6 महीने में कंपनी के शेयरो का दाम 260 प्रतिशत बढ़ चुका है
  • एक्सपर्ट ने टारगेट प्राइस सेट किया है

HFCL Share price: आज मंगलवार को एचएफसीएल के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। यह लगातार 5वां कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बीएसई में आज कंपनी के शेयरों का दाम 262 रुपये के स्तर पर खुला था। लेकिन कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत की उछाल के साथ 262.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 59.83 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 40140 करोड़ रुपये का है।

कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी की वजह क्या?

HFCL को पहली तिमाही में मजबूत प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि अप्रैल से जून के दौरान कुल 245.64 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 29.30 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बता दें, पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1914.98 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि उन्हें 26665 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

क्या अब खरीदना रहेगा फायदेमंद? (HFCL Target price)

च्वाइस ब्रोकिंग से जुड़े हीतेश टेलर के अनुसार 255 रुपये से 256 रुपये के जोन में स्टॉक रेसिस्टेंस महसूस कर रहा है। एक्सपर्ट ने 273.30 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। मेजर एक्सटेंशन में इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 301.65 रुपये है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (HFCL Share price)

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का दाम 260 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स में 1.61 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल स्टॉक में का दाम 252 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 87 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 248 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

5 साल के शेयरों का दाम 231 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 10 साल में स्टॉक की कीमतों 1644 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN