Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/Saiyaara_1757473365614_1757473369814_1780310729934_d6dda62b-0801-4b8a-813d-b8a60cc8eb1f.jpg

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने सैयारा से धमाका किया था। अब ये जोड़ी मोहित सूरी की अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाली है। इसी साल रिलीज होगी ये फिल्म। जल्द शुरू करेंगे शूटिंग।

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए थे। दोनों की जोड़ी यूथ में सेंसेशन बन गई थी। अब ये जोड़ी एक बार फिर मोहित सूरी के ही डायरेक्शन में बनने वाली अगली फिल्म में साथ दिखेंगे। दोनों की ये दूसरी फिल्म होगी जिसे लेकर इनके फैंस में एक्साइटमेंट है। ये भी एक रोमांटिक फिल्म होगी जिसमें दोबारा इस जोड़ी को देखने का इंतजार हो रहा है।

सैयारा की जोड़ी लेकर आ रही है नई फिल्म

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि मोहित सूरी फिल्म सैयारा के बाद एक और फ्रेश रोमांटिक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की खबर है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस साल के अंत तक यानी अक्टूबर-नवंबर तक ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार होगी।

अहान की अगली फिल्म

अहान पांडे ने अपनी पहली ही फिल्म से धमाका कर दिया था और उनका अलग फैन बेस बन चुका है। आज के यूथ में उनके लिए एक अलग तरह का क्रेज देखा गया है। उनकी इस पॉपुलैरिटी और टैलेंट का फायदा मेकर्स भी उठा रहे हैं। सैयारा के बाद अहान के पास डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद वो दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

शक्ति शालिनी में बिजी अनीत

दूसरी तरफ अनीत पड्डा पिछले कुछ वक्त से शक्ति शालिनी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म होने वाली है। इसके बाद दोनों एक्टर्स एक बार फिर मोहित सूरी की अगली रोमांटिक फिल्म की शूटिंग करेंगे। फिल्म को लेकर फैंस में खास उम्मीदें हैं। ये फिल्म भी सैयारा जैसा कमाल कर सकती है।

फिल्म का हुआ था एलान

इस साल अप्रैल में मोहित ने अनाउंसमेंट की थी कि उन्हें हमेशा से लव स्टोरी ही पसंद हैं। इसमें अलग तरह का इमोशन होता है। इसकी कोई सीमा नहीं होती। ये फीलिंग्स सब कुछ अपने वश में कर लेती हैं। इसलिए एक कहानीकार के रूप में वो सैयारा की टीम के साथ एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। ये भी लव स्टोरी होगी लेकिन एकदम अलग जिससे ऑडियंस एकम जुड़ जाएगी। मोहित सूरी पहले भी कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। अब इस फिल्म का इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN