Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने क्यों भेजा समन? जानें क्या...

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने क्यों भेजा समन? जानें क्या है पूरा मामला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/honey_singh_01_1791364151274_qIO1_1791364154886_2EIu_d5c64703-b0c2-4da6-bce6-69f09a5f6d24_Wzgm.png

महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए समन भेजा था। हालांकि, रैपर दिए गए वक्त पर साइबर सेल नहीं पहुंचे। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल से वक्त मांगा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

रैपर और सिंगर हनी सिंह अपने कॉन्सर्ट में दी एक विवादित टिप्पणी की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर को समन भेजा था। उन्होंने सोमवार को साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश होना था। हालांकि, सिंगर और रैपर सोमवार को नहीं पहुंचे और उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल से वक्त मांगा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

हनी सिंह को क्यों भेजा गया था समन?

दरअसल, 15 जनवरी को हनी सिंह का दिल्ली में एक कॉन्सर्ट हुआ था। इस कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने दिल्ली की सर्दी में गाड़ियों में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर टिप्पणी की थी। इसी मामले में हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: मेरी नालायक औलाद…बादशाह पर हनी सिंह का तीखा वार, इंडियाज गॉट लेटेंट शो से मचा हंगामा

हनी सिंह ने मांगी थी माफी

सोशल मीडिया पर भारी आलोचना के बीच हनी सिंह ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी थी। उन्होंने अपनी सफाई में कहा था उनके वीडियो को गलत तरके से वायरल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि एक जाने-माने गाइनेकोलॉजिस्ट से बात करने के बाद वो युवाओं को अनसेफ सेक्स से बचने का संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वो ऐसी भाषा में संदेश देना चाहते थे जिसे Gen-Z तक भी मैसेज पहुंचे। हालांकि, हनी सिंह ने अपने बयान पर गहरा अफसोस भी जताया था।

हनी सिंह के खिलाफ जारी होगा अरेस्ट वॉरंट?

इस मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल को हनी सिंह से पूछताछ करनी थी। उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए पेश होना था, लेकिन वो नहीं हो पाए थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह को पेश होना था, लेकिन वो नहीं आए। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल से वक्त मांगा है। अधिकारी ने कहा कि एजेंसी अब गिरफ्तारी वारंट के लिए संबंधित अदालत का रुख करेगी और LoC (लुक आउट सर्कुलर) नोटिस भी जारी करेगी कि सिंह देश छोड़कर न जा सकें।

ये भी पढ़ें: ‘श्री राम का बहुत बड़ा भक्त हूं लेकिन…’; रणबीर की रामायाण पर क्या बोले हनी सिंह?

इससे पहली भी विवादों में आ चुका है हनी सिंह का नाम

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब हनी सिंह ऐसे किसी विवाद में फंसे हैं। अप्रैल में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र को सिंह के गीत ‘वॉल्यूम 1’ के यूआरएल सोशल मीडिया और फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि गाना बहुत ही ज्यादा अश्लील, घटिया और महिलाओं के प्रति अपमानजनक है। कोर्ट ने ये भी कहा था कि ऐसे कंटेंट को सही ठहराने के लिए कलात्मक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला नहीं दिया जा सकता है।

इन गानों से भारत में लोकप्रिय हुए हनी सिंह

हनी सिंह के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर की थी। हनी सिंह को भारत में ‘इंटरनेशनल विलेजर’, ‘ब्राउन रंग’, ‘डोप-शोप’ और ‘ब्लू आइज’ जैसे गानों से लोकप्रियता हासिल हुई। हनी सिंह के गाने ऐसे हैं कि आज भी रैप सुनने वाले लोग इन गानों को सुनना पसंद करते हैं। हनी सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में चार्टबस्टर गाने दिए।

ये भी पढ़ें: ‘इंडियन हीथ लेजर…’, ‘टॉक्सिक’ देख यश के फैन हुए हनी सिंह, एक्टर को दिया नया निक नेम

क्यों सालों तक इंडस्ट्री से गायब रहे थे हनी सिंह?

हालांकि, हनी सिंह को करियर में जितनी लोकप्रियता मिली, उतना ही उन्हें संघर्ष भी करना पड़ा। साल 2014 के आसपास हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर और गंभीर शराब/नशा की लत का शिकार हो गए। इस बीमारी और रिकवरी की वजह से हनी सिंह करीब 7 से 10 साल इंडस्ट्री से गायब रहे। इसके बाद, साल 2018 में उन्होंने फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के गाने ‘मखना’ से वापसी की। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN