Home rss business hindi सिर्फ 28 दिन का ‘बेबी इनवेस्टर’, Zerodha को मिला अब तक का...

सिर्फ 28 दिन का ‘बेबी इनवेस्टर’, Zerodha को मिला अब तक का सबसे युवा कस्टमर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • जेरोधा के CEO नितिन कामत ने बताया है कि उनके प्लेटफॉर्म का सबसे युवा कस्टमर अब सिर्फ 28 दिन का है
  • बच्चे के पैरेंट्स ने जेरोधा पर एक माइनर अकाउंट खोला है और एक हफ्ते के बाद अपना पहला इनवेस्टमेंट किया

जेरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने एक नया रिकॉर्ड साझा किया है और यह करीब एक महीने के बच्चे से जुड़ा है। नितिन कामत ने बताया है कि जेरोधा प्लेटफॉर्म का सबसे युवा कस्टमर अब सिर्फ 28 दिन का है। नवजात बच्चे के पैरेंट्स ने प्लेटफॉर्म पर एक माइनर अकाउंट खोला है और एक हफ्ते के बाद अपना पहला निवेश कर दिया है।

कामत ने एक्स पर साझा किया है अपडेट
नितिन कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर यह अपडेट साझा किया है। कामत ने करीब एक साल पहले ऐसा ही बड़ा मुकाम हासिल करने से जुड़ा मामला साझा किया था, उस समय 64 दिन का बच्चा जेरोधा का सबसे युवा अकाउंट होल्डर बना था। उस समय के मामले से लेकर अब तक उम्र आधे से ज्यादा घट गई है, जो कि इस बात का संकेत है कि सालों तक इंतजार करने की बजाय अब पैरेंट्स बच्चों के जन्म के तुरंत बाद ही निवेश करना शुरू कर रहे हैं।

पैरेंट्स ने खोला है माइनर अकाउंट
नितिन कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है कि जेरोधा प्लेटफॉर्म का सबसे नया और युवा कस्टमर सिर्फ 28 दिन का है। उन्होंने बताया कि बच्चे के माता-पिता ने माइनर अकाउंट खोला और एक हफ्ते के बाद अपना पहला इनवेस्टमेंट कर दिया।

कैसे काम करता है जेरोधा का माइनर अकाउंट
जेरोधा (Zerodha) पर एक माइनर अकाउंट पैरेंट्स या लीगल गार्डियन को बच्चे की तरफ से स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड्स और बॉन्ड्स में निवेश करने की सहूलियत देता है। यह अकाउंट Kite ऐप के जरिए खोला जा सकता है और जेरोधा इसके लिए अकाउंट ओपनिंग फी या एनुअल मेंटीनेंस चार्ज नहीं लेता है। जैसा ही बच्चा 18 साल का हो जाता है, अकाउंट बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के एक रेगुलर इंडीविजुअल अकाउंट में कन्वर्ट हो जाता है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

नवजात बच्चों के लिए निवेश की जल्दी शुरुआत क्यों कर रहे पैरेंट्स
करीब एक साल पहले जब नितिन कामत ने यह बात साझा की थी कि 64 दिन का बच्चा उनका सबसे युवा अकाउंट होल्डर है, तब उन्होंने पैरेंट्स का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पैरेंट्स ने यह बताया था कि अपने बच्चे के लिए उन्होंने इतनी जल्दी निवेश करना क्यों शुरू किया। उस वीडियो में एक पैरेंट ने कहा था कि भारतीय एजुकेशन सिस्टम बच्चों को पैसों के बारे में कुछ नहीं सिखाता है, जबकि दूसरे ने निवेश करने की अहमियत के बारे में बात की। हालिया अपडेट इशारा करता है कि वह सेंटीमेंट और मजबूत हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN