Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अनुपमा के इस किरदार की होगी मौत? पाखी की वजह से बंकू...

अनुपमा के इस किरदार की होगी मौत? पाखी की वजह से बंकू उठायाएगा बड़ा कदम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/AnuPM_1791374388408_xZlf_1791374395935_eG92_a55ceda3-1239-473c-a09d-8cd19f4a124f_wiXc.jpg

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में पाखी की वजह से एक बड़ा ट्विस्ट आएगा। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिए गए हैं कौन से हिंट? जानिए।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर माहौल काफी सीरियस होने वाला है। वक्त के साथ बंकू पूरे घर का फेवरिट हो चुका है, लेकिन तोषू और पाखी अभी भी उसे पसंद नहीं करते हैं। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी एक बार फिर बंकू को भगाने की कोशिश करेगी, और इस बार शायद वह अपनी जान से हाथ धो बैठे। लेकिन क्या वाकई बंकू मर जाएगा? इस सवाल का जवाब एपिसोड में ही मिलेगा। मौका मिलते ही दोनों बंकू को नीचा दिखाने और उसे घर से भगाने की कोशिश करते रहते हैं। वहीं मासूम बंकू किसी तरह खुद के आत्मसम्मान को कायम रखने की कोशिश में लगा रहता है। सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अंश कनफ्यूज सा ईशानी के पास आकर पूछता है कि बंकू कहीं जा रहा है क्या?

पाखी पर बरसेंगे अनुपमा, परी-ईशानी

ईशानी के साथ-साथ अनुपमा और बाकी लोग भी कनफ्यूज नजर आएंगे। तब अंश उन्हें बताएगा कि उसने बंकू को जल्दी-जल्दी में बैग लेकर कहीं जाते हुए देखा। यह कनफ्यूजन चल ही रहा होगा कि ऊपर से पाखी आएगी और कहेगी- ये नौकर जाते हुए जूलरी वगैरह चोरी करके जाते हैं। अच्छी तरह अपना कैश-वैश चेक कर लेना तुम लोग। पाखी की बात सुनते ही अनुपमा, ईशानी और परी का धैर्य जवाब दे जाएगा और तीनों एक सुर में चिल्लाएंगे, “बस”। अनुपमा मामला समझ जाएगी और वह सीधे पाखी को सवालों के घेरे में खड़ा कर देगी।

पाखी की वजह से घर छोड़ जाएगा बंकू

अनुपमा अपनी बिगड़ैल बेटी पाखी से सवाल कहेगी कि उसने बंकू से ऐसा क्या कहा कि वह घर छोड़कर चला गया है? प्रोमो वीडियो में आगे वह फ्लैशबैक दिखाया गया है, जिसकी वजह से बंकू घर छोड़कर चला गया है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि पाखी अकेले में मौका पाकर एक बार फिर बंकू को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही होगी। वह बंकू से कहेगी, “एक अदने से वेटर को अपनी जिंदगी का गुजारा करना बहुत महंगा पड़ता है। अरे इतना खर्चा पानी है। कैसे बीवी बच्चे का ख्याल रख पाएगा तू?” ये बातें बंकू के दिल पर चोट करेंगी। वह घर छोड़कर चला जाएगा।

क्या एक्सीडेंट में बंकू ने गंवा दी जान?

इधर सच सामने आते ही अनुपमा और उसका परिवार सड़कों पर बंकू की तलाश में निकल जाएंगे। सीरियल में दिखाया गया है कि एक तरफ अनुपमा लोगों को बंकू की तस्वीर दिखाकर उनसे पूछ रही होगी कि क्या उन्होंने कहीं इस लड़के को देखा है। उधर ईशानी और अंश भी टेक्नोलॉजी की मदद लेकर बंकू की तलाश में लगे होंगे। यह सब चल ही रहा होगा कि दिग्विजय और ईशानी को सड़क पर एक लड़का एक्सीडेंट के बाद पड़ा हुआ दिखेगा। उन्हें भीड़ की वजह से कुछ साफ नहीं दिखेगा, लेकिन ईशानी इस लड़के का बैग देखकर कहेगी कि ऐसा बैग तो बंकू के पास है। लोग बातें कर रहे होंगे कि यह बीच रास्ते में चल रहा था, गाड़ी उड़ाकर चली गई। पता नहीं यह जिंदा भी है कि मर गया। अब देखना यह है कि बंकू बच पाएगा या नहीं?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN